🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेलवे सुरक्षा बल दपूमरे. द्वारा ट्रेनों में अलार्म चैन पुलिंग की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान

On: July 12, 2024 4:04 PM

रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ट्रेनों में अलार्म चैन पुलिंग की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ।

बिलासपुर –(वायरलेस न्यूज 12 जुलाई’ 2024) रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, द्वारा तीनों रेल मंडलों बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर में यात्री ट्रेनों की समयबद्धता को देखते हुए अलार्म चैन पुलिंग की घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं । इसके तहत सभी बड़े स्टेशनों में पीए सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। यात्रियों को बिना उचित एवं पर्याप्त कारण के अलार्म चैन पुलिंग करने पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्यवाही के प्रावधान के बारे में बताया जा रहा है तथा ट्रेनों की समयबद्धता को सुनिश्चित करने के लिए जोनल स्तर पर प्रतिदिन अलार्म चैन पुलिंग की घटनाओं का विश्लेषण कर तीनों मंडलों को दिशा निर्देश दिये जा रहें है। इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वर्ष 2024 में बिना उचित एवं पर्याप्त कारण के चैन पुलिंग करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाकर रेलवे अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है । इसके तहत कुल बिना उचित एवं पर्याप्त कारण के अलार्म चैन पुलिंग करने वाले 1569 व्यक्तियों पर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनसे 4 लाख 18 हजार की राशि जुर्माना स्वरूप वसूल की गई ।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करती है कि बिना उचित एवं पर्याप्त कारण के अलार्म चैन पुलिंग ना करें, इससे यात्री गाड़ियों की समयबद्धता प्रभावित होती है ।


Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment