
रायगढ़। अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज नेटवर्क । जिंदल जा रही खाली मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा पिछले पांच घंटे से हावड़ा मुंबई रेल यातायात बाधित डिब्बे को पटरी पर रखने रेलवे की भारी क्रेन और स्टाफ मौके पर मौजूद ओखा,आजाद हिंद,समरसत्ता,मेल , जनशताब्दी,कुर्ला पुरी जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें किरोड़ीमल,भूपदेवपुर, चांपा,बिलासपुर में खड़ी है। रेल यात्री भी हलाकान हो रहे हैं। निरीक्षक कुलदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर अखिल सिंह किरोड़ीमल स्टेशन में दलबल के साथ मौजूद है वही उच्चभठ्ठी रेल क्रासिंग के पास शालीमार ,और समरसत्ता सुपरफास्ट ट्रेनों के यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार एस, संतोष शर्मा टीम के साथ रेल पटरियों पर गस्त कर रहे है। रेलवे का अमला भी डीरेल हुए डिब्बे को दुरुस्त कर पटरी पर बैठाने का युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। अभी भी दो से तीन घंटा लग सकता है। अगर डिब्बा पटरी पर बैठ गया तो रेल यातायात खासकर हावड़ा और बिलासपुर जाने वाली यात्री ट्रेनों को रवाना किया जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच

