★ हालात से लड़कर छात्र आर्यन ने हासिल की चमकीली सफलता
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज 12 जुलाई)। तमाम विपरीत परिस्थितियों और मजबूरियों से जूझकर शहर के नौजवान आर्यन अग्रवाल ने सी.ए. इंटर के दोनों ग्रुप को एक ही अटेम्प्ट में पास करके यह सिद्ध किया है कि जहाँ चाह हो वहाँ राह निकल ही जाती है।
आर्यन आरम्भ से मेधावी छात्र रहा है लेकिन विषम आर्थिक परिस्थितियों के कारण किसी बड़े शिक्षण संस्थान की बजाय उसने शालिनी स्कूल से हायर सेकंडरी पास की। पिता विनोद अग्रवाल शहीद चौक में इडली का ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 12 वीं की परीक्षा 96 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण करने के बावजूद हालात को देखते हुये आर्यन ने कोचिंग के बगैर घर पर ही यू ट्यूब आदि के माध्यम से सी ए फाउंडेशन की तैयारी आरंभ की। इसी बीच वह 5 घंटे दूसरे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर पुस्तक आदि के खर्च निकालता रहा और शेष बचे समय पर अपनी पढ़ाई करने लगा। अथक परिश्रम के बल-बूते पर उसने एक ही बार में फाउंडेशन पास कर लिया। उसके बाद ग्रुप वन और इस बार इंटर के दोनों ग्रुप को एक ही बार में पास कर लिया। आर्यन अब सी.ए. बनने से एक कदम दूर है।
शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं को आगे आकर शहर के इस होनहार युवक का संबल बढ़ाना चाहिये ताकि आर्यन शहर को गौरवान्वित कर सके और अपनी मंजिल हासिल कर सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया

