🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

6 वी छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 30 जनवरी को, मुख्य अतिथि होंगे तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह 18 जिलों के 550 खिलाडी एवं अधिकारीगण जुटेंगे

On: January 29, 2026 11:47 AM

6वी छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 30 जनवरी को, मुख्य अतिथि होंगे तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह
18 जिलों के 550 खिलाडी एवं अधिकारीगण जुटेंगे।
================

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ में ताइक्वांडो खेल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही छठवीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह 30 जनवरी को सायं 04 बजे आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता इंडोर स्टेडियम स्व. बी आर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान बाहतराई बिलासपुर में संपन्न होगी।
छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर के अध्यक्ष श्री मनोज भिवगड़े ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 18 जिलों से आए 550 प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मरक्षा तथा शारीरिक-मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। ताइक्वांडो जैसे अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री धरमजीत सिंह माननीय विधायक तखतपुर विधानसभा क्षेत्र होंगे एवं अध्यक्षता माननीय विधायक बेलतरा विधानसभा क्षेत्र श्री सुशांत शुक्ला द्वारा की जाएगी। अति विशिष्ट अतिथि श्री रजनीश सिंह जी माननीय अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक बिलासपुर होंगे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेश सूर्यवंशी माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर एवं श्री संजय अग्रवाल जी माननीय कलेक्टर बिलासपुर, श्री जितेंद्र सिंह हुंडल जी माननीय प्रचार सेंट जेवियर्स हाई स्कूल बिलासपुर, श्री संतोष श्रीरंगम अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं जज सहित खेल जगत एवं सामाजिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहेंगी।
आयोजन समिति के के अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न पांच आयु एवं 88 भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बालक-बालिका, प्रेसर, सब जूनियर, कैडेट जूनियर एवं सीनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को श्री स्वर्ण पदक, रजत पदक, कास्य पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडोसन के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, निर्णायक व्यवस्था एवं दर्शकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार मुकाबले संपन्न कराए जाएंगे।
आयोजन समिति ने प्रदेशवासियों, खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment