♦️ बिजली टावर में लगे 270 मीटर एल्यूमिनियम तार आरोपी ने किया था चोरी।
♦️ आरोपी के कब्जे से चोरी किए गये एल्युमिनियम तार किमती 48000 रु किया गया जप्त।
नाम आरोपी
मुकेश साहू पिता संतोष साहू उम्र 33 वर्ष निवासी रामायण चौक बी.आर. यादव नगर बहतराई, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राकेश राठौर पिता स्व. सियाराम राठौर उम्र 33 वर्ष कनिष्ठ यंत्री छ.ग. स्टे.पा.डि.कं.लि.मि. खमतराई ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कनिष्ठ यंत्री के पद पर पदस्थ है, अपने क्षेत्र के विद्युत तार का निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण दौरान पाया गया कि 33 के.वी. पावर ग्रीड फीडर लाईन जो तकनीकी कारणों से वर्तमान में बद है उसे मोपका क्षेत्र के खम्भों में लगे तार को किसी ने काट दिया है। उक्त विद्युत तार विभिन्न खम्भों के माध्यम से विजौर बहतराई एवं खमतराई होते हुये गए हैं । जिसमें 90 स्पान का करीब 270 मीटर तार को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा काट कर चोरी कर ले गया था। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम कर घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा चोरी गई मशरूका की पातासाजी करने एवं अज्ञात आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी तोपसिंह नवरंग के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान टीम को सूचना मिला कि बहतराई निवासी मुकेश साहू अपने घर के बाड़ी में बिजली तार छिपाकर रखा है। उक्त सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र मोपका प्रभारी उप निरी रामनरेश यादव,द्वारा टीम गठित कर सउनि ढोलाराम मरकाम एवं अन्य स्टाफ द्वारा सदेही मुकेश साहू के सकुनत पर दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे चोरी हुये तार के संबंध में पूछताछ करने पर अपने बाड़ी में छिपाकर रखना बताया। जिसके निशादेही पर चोरी गई एल्युमिनियम तार किमती 48000रू को बरामद कर आरोपी मुकेश साहू को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

