अवैध कबाड़ पर कोतरारोड पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ा*अवैध कबाड़ , 1 टन कबाड़ समेत पिकअप वाहन की जप्त *18 जुलाई, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध कबाड़ पर जिले में लगातार कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में कल दिनांक 17 जुलाई 2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग के पिकअप वाहन में लोहे छड़ के टुकड़े अवैध कबाड़ को धनागर की ओर से रायगढ़ की ओर जाना बताया । तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ कोसमनारा तिराहा पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच किया गया । इस दौरान सफेद रंग के पिकअप क्रमांक सीजी 13 ए.आर.- 5781 को रोककर चेक किया गया । ड्राइवर ने अपना नाम *राजेश गुप्ता पिता विश्वनाथ गुप्ता उम्र 42 साल निवासी गढउमरिया थाना जूटमिल रायगढ़* का रहने वाला बताया । ड्रायवर से वाहन में लोड लोहे के कबाड़ के संबंध में पूछताछ कर कागजात मांग करने पर वाहन चालक ने कोई कागजात होना नहीं बताया । पुलिस टीम द्वारा वहां में रखी संपत्ति चोरी के होने के संदेह पर जप्ती कर कबाड़ का वजन कराये जो करीब 1 टन कबाड़ कीमती- ₹20,000 पाया गया । अवैध कबाड़ मय पिकअप वाहन (*जुमला कीमती-₹4,20,000*) जप्त कर वाहन चालक राजेश गुप्ता पर थाना कोतरारोड में इस्तगासा क्रमांक 04/2024 धारा 35(क),(ड) BNSS, 303(2) BNS के तहत कार्यवाही की गई है । कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ , प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक टिकेश्वर यादव शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
बिलासपुरNovember 3, 2026साहित्यकार एवं उपन्यासकार केशव शुक्ला की कृतियों का गरिमामय लोकार्पण,साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, सामाजिक चेतना जागृत करने का माध्यम नहीं : डॉ विनय पाठक
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन

