● *शादी स्टेज पर भेंट किये गये लिफाफा और जेवरातों से भरे बैग की किया था उठाईगिरी*….

आरोपी से सोने की अंगूठी, नकदी रकम बरामद, चोरी के अपराध में पुलिस ने भेजा जेल….
*वायरलेस न्यूज 18 जुलाई 2024* । बीते दिनों अंश होटल में हुई उठाईगिरी मामले में कोतवाली पुलिस के हाथ सफलता लगी है । 14 जुलाई को अंश होटल रायगढ़ में शादी समारोह के स्टेज के पास वर वधु को दिए गए लिफाफे और गिफ्ट भरे लेडीज पर्स को उठाकर अज्ञात युवक रफू चक्कर हो गया था । घटना को लेकर अखिलेश मिश्रा निवासी बोईरदादर बिनोबा नगर द्वारा 15 जुलाई को थाना कोतवाली में उठाईगिरी (चोरी) की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 430/2024 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । उठाईगिरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, साइबर सेल व कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल जाकर घटना की तस्दीकी किया गया एवं सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये जिसमें संदिग्ध की तस्वीर प्राप्त हुई जिस संबंध में शादी में आये मेहमानों और होटल स्टाफ से पूछताछ किया गया जिसमें संदिग्ध के अजय कैटरिंग में काम करने वाले *वेटर- शेख अकबर उर्फ बुद्धन* के होने की जानकारी मिली । तत्काल पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्टाफ लगाया गया जो ट्रेन से कोलकाता फरार हो गया था । पुलिस अधीक्षक से अनुमति प्राप्त कर कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा कोलकाता में दबिश दिया गया, आरोपी उसके परिचित से मिलकर वापस रायगढ़ के लिये निकल चुका था, आरोपी का पीछा करते हुये पुलिस टीम रायगढ़ आयी और आरोपी को आज ढिमरापुर रायगढ़ के पास हिरासत में लेकर थाना लाया गया । आरोपी ने अपने मेमोरेंडम पर घटना दिनांक को उठाईगिरी करना स्वीकार किया है । आरोपी के मेमोरेंडम पर सोने की अंगूठी कीमती करीब ₹15,000 एवं नदी रकम ₹9200 *कुल ₹24,200 बरामद* किया गया है । आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य संकलन कर पुलिस ने आज *आरोपी शेख अकबर उर्फ बुद्धन पिता स्वर्गीय शेख कादिर उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्रमांक 39 तिलजला रोड कोलकाता* को चोरी अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिदार(थाना जूटमिल), प्रधान दिलीप भानु, आरक्षक उत्तम सारथी एवं सायबर सेल के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक धनंजय कश्यप की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
बिलासपुरNovember 3, 2026साहित्यकार एवं उपन्यासकार केशव शुक्ला की कृतियों का गरिमामय लोकार्पण,साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, सामाजिक चेतना जागृत करने का माध्यम नहीं : डॉ विनय पाठक

