अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले पवार ने रविवार को मीडिया को प्रेस वार्ता में खुलासा कर बताया कि गोलीकांड के प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण के समस्त पहलुओं पर गंभीरता से समीक्षा कर स्पेसिफिक टॉस्क के लिये स्पेसिफिक टीम डेप्यूट किया गया। सभी टीमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर झारखण्ड के गुमला, लोहरदगा एवं रांची तथा हरियाणा के सिरसा में उच्च स्तरीय समन्वय स्थापित करते हुए इंटरस्टेट ऑपरेशन चलाया गया है। जिसमें उक्त घटना को कारित करने में शामिल गैंग के अब तक झारखण्ड से 03 तथा हरियाणा से 03 सहित कुल 06 आरोपियों गिरफ्तार आरोपी*
संदीप यादव पिता श्याम सुन्दर यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम सेहलतेतर टोली थाना घाघरा जिला गुमला झारखण्ड।*
शाहिद अंसारी पिता आलम अंसारी उम्र 22 साल निवासी न्यू आजाद बस्ती लोहर दगा झारखण्ड।*
शाहिद अंसारी पिता नवाब अंसारी उम्र 25 साल निवासी आजाद बस्ती पथलकुरवा थाना लोवर बाजार जिला रांची झारखण्ड।*
रवि कुमार सेन पिता रोहतास कुमार सेन उम्र 22 साल निवासी मंगाला थाना सदर जिला सिरसा हरियाणा।*
लक्ष्मण दास बाजीगर पिता दीप्ति दास बाजीगर उम्र 23 साल निवासी सलारपुर थाना सदर जिला सिरसा हरियाणा।
अमनदीप बाल्मिकी उर्फ अम्मू पिता मोहनलाल बाल्मिकी निवासी धोतड़ बस स्टैण्ड के पास थाना रनिया जिला सिरसा हरियाणा।* को गिरफ्तार किया गया है। 02 अन्य आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई है। प्रकरण में *मुख्य हैण्डलर अमनदीप बाल्मिकी से 01 नग पिस्टल 08 नग जिन्दा राउण्ड तथा 01 नग कारतुस का खाली खोखा जप्त किया गया है, इसके साथ ही प्रकरण में घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल क्रमांक जे एच/01/डी एल/4692 को भी जप्त किया गया है।* गिरफ्तार 06 आरोपियों से विस्तृत पूछताछ उपरांत प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रहीं है।
मुख्य हैंडलर अमनदीप का झारखण्ड के अमन साहू गैंग तथा पंजाब के एक गैंग से सम्बन्ध है तथा उक्त प्रकरण में इसी के द्वारा शूटर, वाहन एवं रकम उपलब्ध कराया गया था l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच

