बिलासपुर / (वायरलेस न्यूज) जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले अरपा रिवर व्यू सड़क में चेन स्नेचिंग का मामला समाने आया है जिसमे मंगलवार की सुबह 5:30 बजे के लगभग डीपी विप्र कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मेघा दाभड़कर मार्निंग वॉक के दौरान चैन स्नेचिंग की शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया अपने पति के साथ सुबह 5 बजे मार्निंग वॉक पर निकले थे, जो सुबह 5:35 बजे के लगभग रिवर व्यू रोड पर मिक्सिंग प्लांट के पास एक अज्ञात बाइक सवार आरोपी आया और प्रार्थिया के गले मे पहने मंगलसूत्र को छीनकर भागने लगा इस दौरान महिला ने संघर्ष किया और मंगलसूत्र का एक हिस्सा उनके हाथ मे रह गया बाकी हिस्से को जिसमें सोने का लॉकेट था लूटकर भाग निकला। मामले में पीड़िता ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात मोटर सायकल चालक के खिलाफ धारा 304-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य

