● चक्रधरनगर पुलिस ने दुष्कर्म और आपराधिक धमकी की धाराओं पर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर…
*23 जुलाई, रायगढ़* । कल दिनांक 22.07.2024 को थाना चक्रधरनगर में महिला द्वारा उसके पडोसी युवक पर फेसबुक में फ्रेण्ड रिक्वेस्ट भेजकर मित्रता करने और उसे घर में अकेली पाकर डरा धमकाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । पीड़ित महिला के आवेदन अनुसार वर्ष 2023 में चक्रधरनगर क्षेत्र में किराया मकान लेकर उसके पति के साथ रहती थी । उसके पड़ोस में नरेश चौहान (25 साल) रहता था । नरेश इसे फेसबुक में फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती किया और चैटिंग करने लगा जिसे मना की, उसके बावजूद भी नरेश चैटिंग और बात करता था । इसके बारे में अपने पति को बताई जिसने भी नरेश को डांटा । कुछ दिनों बाद 16 जून 2023 को महिला का पति काम पर गया हुआ था, महिला घर में अकेले थी नरेश घर आ गया और डराते धमकाते हुये महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद से नरेश नुकसान पहुंचाने की धमकियां देकर शारीरिक शोषण करने लगा । महिला के लिखित आवेदन पर महिला विवेचक द्वारा आरोपी नरेश चौहान के विरूद्ध अप.क्र. 345/2024 धारा 64 (2)(ड), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसके मेडिकल, गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूर्ण कर आज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर व हमराह स्टाफ शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य

