नुआखाई पर्व की तैयारी शुरू
रघुचंद निहाल बने *नुआखाई महोत्सव 2024* कार्यक्रम के मुख्य-संचालक
रायपुर, छत्तीसगढ़, (वायरलेस न्यूज) दिनांक 4 अगस्त 2024। गांड़ा समुदाय की केंद्रीय संस्था गांड़ा महासभा के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी समाज का प्रमुख महापर्व आगामी 8 सितंबर को राजधानी में नुआखाई पर्व धूमधाम से मनाने का शंखनाद आज किया गया । इस दौरान गाँड़ा महासभा के द्वारा नुआखाई महोत्सव 2024 कार्यक्रम में आगामी 15 सितंबर को जोरा लाभांडी स्थित सामाजिक भवन के लिए आरक्षित भूमि पर हजारों की संख्या में समाज के लोग एकजुट होकर, एक साथ पवित्र नवान्न ग्रहण करने का निर्णय लिया है और इस पूरे कार्यक्रम की तैयारी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांड़ा महासभा के संयोजक रघुचंद निहाल को नुआखाई महोत्सव 2024 का मुख्य संचालक नियुक्त किया गया। इसके पूर्व संस्था के द्वारा आगामी 3 सितंबर को राजधानी रायपुर में नुआखाई शोभायात्रा संचालन समिति के द्वारा आयोजित शोभा यात्रा कार्यक्रम को भी अपना समर्थन दिया है । आज न्यू राजेंद्र नगर में आहूत बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के संयोजक रघुचंद निहाल ने कहा नुआखाई पर्व हमारे समाज की पहचान है, हमारे पूर्वजों के द्वारा दिया गया एक पवित्र और पावन पर्व है जो हम सबको जोड़ने का काम करता है। जिसमें हम सब लोग भी एकजुट होकर अपने आराध्य देवी देवताओं को आव्हान करते हुए उनका पूजा अर्चना कर नई फसल से बने भोग को चढ़ाते हैं, पूरा परिवार नवान्न ग्रहण करते हैं, सुख समृद्धि की कामना करते हुए और एक दूसरे को गले लगाकर बधाई देते है।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से गांड़ा महासभा के रघुचंद निहाल, अध्यक्ष नारायण बाघ, समाज के वरिष्ठ नेता बनमाली छुरा, डमरू धर दीप, राजमोहन बाग,कमने सोना, सुरेंद्र बघेल, अभिमन्यु जगत, संतोष निहाल, बंटी निहाल, मंगल छत्री, आलेख बाघ, , सुशील दीप, हरिचरण महानंद, सहदेव सोनी, गुणधर नियाल , नीरू नायक, मोहन बाग,ईश्वर नाग,दिनेश बाघ, शशि तांडी, हिराधर सोनी, केशव निहाल, भीमराज तांडी आदि महासभा के सदस्य उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

