*सुख-समृद्धि और हरियाली का पर्व है हरेली – अमित जोगी*
*जोगी निवास में धूमधाम से मनाए हरेली त्यौहार*
रायपुर,छत्तीसगढ़,(वायरलेस न्यूज) दिनांक 04.08.2024। छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली आज मुख्यमंत्री निवास के सामने जोगी निवास में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ महतारी और कृषि यंत्र की पूजा अर्चना किया । इस अवसर पर अमित जोगी ने कहा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और हरियाली का पर्व है हरेली, हरेली छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार है जिसमें किसान खेती-किसानी में उपयोग आने वाले कृषि यंत्रों की पूजा करते हैं गांव में बच्चे और युवा गेड़ी का आनंद लेते हैं। इसी कड़ी में आज जोगी निवास में भी छत्तीसगढ़ महतारी और कृषि यंत्र का पूजा अर्चना किया गया।
आज हरेली कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमित जोगी, श्रीमती ऋचा जोगी, महेश देवांगन, भगवानू नायक, सौरभ झा, संदीप यदु, अतुल सिंघानिया, गजेंद्र देवांगन, अविरल सिंह, नवीन अग्रवाल, सुजित डहरिया, अंक़ित मिश्रा, हर्ष पाल, नावेद क़ुरैशी आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

