● *रिकवर मोबाइल का बाजार मूल्य लगभग 16 लाख रुपये, गुम/चोरी मोबाइलों को छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से किया गया रिकवर*….
● *गुम मोबाइल वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर लौटी खुशियाँ*…
● *एसपी दिव्यांग पटेल ने दी मोबाइल सुरक्षा की अहम सलाह*….
● *रायगढ़ सायबर सेल ने अब तक करीब ढाई करोड़ कीमत के 1600 से अधिक मोबाइल किए गए हैं रिकवर*…

*09 अगस्त, रायगढ़* । रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल मार्गदर्शन व साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर सायबर सेल की टीम ने गुम, चोरी हुए मोबाइलों की खोज में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पिछले दो महीनों में सायबर सेल ने इन 103 मोबाइलों को ट्रेस कर रिकवर किया, जिनका कुल बाजार मूल्य लगभग 16 लाख रुपये है।
इन मोबाइलों को छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों जैसे ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और बिहार से भी बरामद किया गया। बरामद किए गए मोबाइलों में वीवो, रेडमी, सैमसंग, रियलमी और एम.आई. जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं। पुलिस द्वारा इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।
एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने मोबाइल स्वामियों को सलाह दी कि वे अपने मोबाइल को सुरक्षित रखें और किसी भी अन्य व्यक्ति का मोबाइल मिलने पर उसे नजदीकी थाने में जमा करें। उन्होंने यह भी कहा कि बिना बिल के मोबाइल कभी न खरीदें, ताकि किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों से बचा जा सके । उन्होंने बताया कि चोरी या गुम हुए मोबाइल की आनलाइन रिपोर्ट CEIR की वेबसाइट https://www.ceir.gov.in पर किया जा सकता है । रायगढ़ सायबर सेल की यह पहल, अन्य जिलों के मुकाबले काफी प्रभावी साबित हुई है, जिसमें अब तक 1600 से अधिक गुम या चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस कर उनके स्वामियों तक पहुंचाया गया है, जिनकी कीमत लगभग ₹2.50 करोड़ है । साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय, डीएसपी अमन लखीसरानी के साथ पूरी सायबर टीम गंभीर मामलों में अपराध विवेचना में सहयोग के साथ गुम/चोरी हुए मोबाइलों को रिकवर करने में लगातार जुटी हुई है । मोबाइल रिकव्हर के कार्य में सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, रेणु सिंह मंडावी, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, धनंजय कश्यप, विकास प्रधान, प्रताप बेहरा, नवीन शुक्ला, सुरेश सिदार, पुष्पेन्द्र जाटवर, रविंद्र गुप्ता, विक्रम सिंह, महिला आरक्षक मेनका चौहान की सराहनीय भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

