*स्टेशनों में सेवा मापदंडों के बेहतर प्रबंधन को प्रोत्साहित करने “बेस्ट स्टेशन ऑफ द मंथ” ग्रुप अवार्ड की शुरुआत !*
*मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने स्टेशन की पूरी टीम को किया पुरस्कृत |*
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 09 अगस्त 2024)

मंडल के सभी स्टेशनों की स्वच्छता, यात्री सुविधाओं के साथ ही सेवा मापदंडों के बेहतर प्रबंधन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में ‘बेस्ट स्टेशन ऑफ द मंथ’ ग्रुप अवार्ड की शुरुआत की गई है | इसके अंतर्गत प्रत्येक माह मंडल के 08 स्टेशनों को नामित कर यहाँ के समग्र प्रबंधन का मूल्यांकन करते हुये उत्कृष्टता के आधार पर स्टेशन के विभिन्न विभाग के पर्यवेक्षकों को पुरस्कृत किया जा रहा है ।
इसी क्रम में मंडल के जयरामनगर, उसलापुर, सक्ति, सरगबूंदिया, जामगा, ब्रजराजनगर, बधवाबारा व मनेन्द्रगढ़ स्टेशनों को नामित कर वाणिज्य, परिचालन, विद्युत, इंजीनियरिंग, संकेत एवं दूरसंचार सहित विभिन्न विभाग के कार्य कुशलता के मापदण्डों, यात्री सुविधाओं और समग्र प्रबंधन का मूल्यांकन किया गया | उसलापुर स्टेशन को माह जून 2024 में सभी मापदंडों पर उत्कृष्ट पाया गया , फलस्वरूप ‘बेस्ट स्टेशन ऑफ द मंथ’ ग्रुप अवार्ड के लिए चयनित किया गया |
आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने उसलापुर स्टेशन के सभी विभागों की पूरी टीम को समूहिक रूप से ‘बेस्ट स्टेशन ऑफ द मंथ’ रनिंग शील्ड तथा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया | मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम की सराहना की गई है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की गई |
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार देवांगन, वरि.मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता श्री हिमांशु जैन, वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह, मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता श्रीमती नम्रता सिंह भी उपस्थित थे |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़August 24, 2026NH-43 किनारे पोल्ट्री फार्म से दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

