🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

हेल्पिंग हैंड की बहनों ने सीमा में तैनात इंडियन आर्मी के लिए भेजा रक्षा सूत्र*

On: August 10, 2024 11:16 AM

*हेल्पिंग हैंड की बहनों ने सीमा में तैनात इंडियन आर्मी के लिए भेजा रक्षा सूत्र*

*रायपुर /बिलासपुर/रायगढ़.* (वायरलेस न्यूज) हमारे देश की सीमा पर तैनात हमारे फौजी भाइयों के लिए छत्तीसगढ़ की मिट्टी एवं 5100 रक्षा सूत्र हेल्पिंग हैंड क्लब फाउंडेशन की बहनों द्वारा सीमा में जो सैनिक भाई रक्षाबंधन में अपनी बहनों तक नहीं पहुंच पाते उन भाइयों तक राखियां भेजी गई जो कि आर्मी हेडक्वार्टर पहुंचेगी। छत्तीसगढ़ में विभिन्न स्थानों रायपुर, बिलासपुर ,खरसिया, रायगढ़ चांपा,बस्तर, भिलाई ,आदि जगहों से राखियों को रायपुर में एकत्र किया गया जहां अपने सैनिक भाइयों को प्यार भरे संदेशों के साथ कोरियर से एक साथ रवाना किया गया टीम की महिला विंग से श्रीमती रूखमणी अग्रवाल, कुनिकाअग्रवाल,ज्योति अग्रवाल,भारतीअग्रवाल, ,बबिता अग्रवाल, तान्या बंसल,शिप्रा अग्रवाल,,सुनीता पांडेय ,एकता मालिक,गरिमा गोयल,अंजलि अग्रवाल, सृष्टि जालान, श्रुति जालान,श्रुति श्रीवास्तव , प्रिया,डॉली,राधिका,किरण, निकिता सोनम,खुशी,मोनिशा , राखी , आदि बड़ी संख्या में वूमेंस विंग्स की सहभागिता रही।टीम के संरक्षक द्वय श्री मनोज गोयल, रमेश अग्रवाल एवं अध्यक्ष अंकित अग्रवाल एव उदित अग्रवाल रजत अग्रवाल सुधीर अग्रवाल ने सभी बहनों एवं सैनिक भाइयों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment