मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

रायपुर, (वायरलेस न्यूज 14 अगस्त 2024) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा, विधायक किरण देव, शिवप्रकाश, अजय जामवाल और पवन साय भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री जूदेव का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्वर्गीय श्री जूदेव का मुझे बहुत स्नेह मिला और उनके जीवन यात्रा से मैंने बहुत कुछ सीखा है। वे चाहते थे कि मैं छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनूं। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि उनका आशीर्वाद आज फलित हुआ।

स्वर्गीय श्री जूदेव ने आजीवन आदिवासी समुदाय के हित की लड़ाई लड़ी। सनातन संस्कारों को बचाए रखने के लिए वे समर्पित रहे। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए आदिवासी कल्याण और सुशासन स्थापित करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़August 24, 2026NH-43 किनारे पोल्ट्री फार्म से दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

