🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

केंद्रीय औसुब इकाई के एसटीपीपी कोरबा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा बाईक रैली निकाली

On: August 14, 2024 3:38 PM

कोरबा (वायरलेस न्यूज) केऔसुब इकाई के एसटीपीपी कोरबा में दिनांक 13 अगस्त 2024 से दिनांक 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत दिनांक 13 अगस्त 2024 को शाम 1700 बजे तिरंगा र्बाइक

रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री राजीव कुल्हरी, कमान्डेण्ट केऔसुब इकाई के एसटीपीपी कोरबा द्वारा किया गया । रैली का आयोजन स्थानीय निवासियो को अपने घरो में

राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए प्रेरित एवं जागरुक करने के लिए किया गया। रैली का आयोजन इकाई प्रागंण से जमनीपाली टाउनशिप के अंदर से एनटीपीसी रोड़ होते हुए इकाई एकल आवास

तक किया गया। उक्त कार्यक्रम मे केऔसुब इर्काइ केएसटीपीपी कोरबा के कमान्डेण्ट श्री राजीव
कुल्हरी एव सहायक कमान्डेण्ट, श्री अशोक प्रसाद सिंह के साथ लगभग 90 जवानो ने हिस्सा
लिया। तिरंगा रैली की समाप्ति पर कमान्डेण्ट, श्री राजीव कुल्हरी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एव बल सदस्यों को आजादी के अमृत महोत्सव मे हर घर तिरंगा के उददेष्य व महत्व के बारे में बताया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment