
बिलासपुर। (14 अगस्त वायरलेस न्यूज) पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने फिर से मेडिकल स्टोर में छापा मारा। यहां भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई। यही कारण है कि सभी दुकानों का लायसेंस रदद करने पत्र लिखा गया है।

14 अगस्त 2024 को बिलासपुर पुलिस के द्वारा मेडिकल स्टोर से नशे का सामान बेचने वाले दुकान दार के विरुद्ध अभियान जारी रहा। पीछले कई दिनों से प्रतिबंधित दवाइयों को बिना किसी उचित प्रिस्क्रिप्शन के बेचने वालों मेडिकल स्टोर्स की

शिकायतें मिल रहीं थी। जिसे गम्भीरता से लेते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह IPS ने उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्रीमती पूजा कुमार IPS, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली बिलासपुर को निर्देशित करते हुए कार्रवाई करने निर्देशित किया था।

इसके बाद अधिकारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर अश्वनी तथा निरीक्षक गोपाल सतपथी व निरीक्षक राहुल तिवारी के साथ बुधवार को तोरवा बस्ती स्थित दास मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्यवाही की।दस्तावेजो की छानबीन करने पर यह ज्ञात हुआ कि मेडिकल स्टोर संचालक दिनेश कुमार के द्वारा समय समय पर प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री की गई है। पूछताछ करने पर संचालक के द्वारा कोई संतुष्टि पूर्वक उत्तर व दस्तावेज नहीं दिये जाने पर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निरस्त हेतु भेजा गया है।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

