● *देह व्यापार की सूचना पर #कोतवाली की टीम के साथ सीएसपी ने की रेड कार्यवाही*..
● *कोतवाली थाने में 05 आरोपियों पर की जा रही है पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही*…
रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस के पास कालोनी के मकान में बाहर से आये कुछ युवक-युवतियों के हाव-भाव देखकर कालोनी के रहवासी द्वारा कोतवाली टी.आई. मनीष नागर को इसकी सूचना दी गई । टीआई कोतवाली द्वारा एसपी रायगढ़ को सूचना से अवगत कराया गया जिस पर एसपी श्री संतोष सिंह द्वारा सीएसपी रायगढ़ अविनाश सिंह ठाकुर को कार्यवाही करने निर्देशित किए।
सूचना को पुख्ता करने एवं विधिवत कार्यवाही के उद्देश्य से सीएसपी श्री अविनाश सिंह द्वारा अपने प्वाइंटर ₹500 देकर उक्त मकान में जाकर टीम को सूचना देने निर्देशित किए । प्वाइंटर मकान में पहुंचा जहां *दो युवती व तीन युवक* आपत्तिजनक हालत में मिले तत्काल प्वाइंटर द्वारा रेड टीम को सूचना दिया गया जिस पर सीएसपी रायगढ़, टी.आई. कोतवाली मनीष नागर, उप निरीक्षक बी.एस. डहरिया, उप निरीक्षक मान कुमार सिदार, प्रधान आरक्षक नंदू सारथी, आरक्षक हेमंत पात्रे, जयप्रकाश सूर्यवंशी, विनोद शर्मा एवं महिला आरक्षक सुकृता कर्ष के साथ मकान में छापेमारी किये । मौके पर आपत्तिजनक हालत में दो युवती और ग्राम त्रिभौना थाना पुसौर के तीन युवक 1-दिलखुश यादव पिता रंजीत यादव उम्र 20 साल 2- ओम प्रकाश भोय पिता जगतराम भोय 19 साल 3- दीपक कुमार गुप्ता पिता दिलेश्वर गुप्ता 24 साल तथा एक महिला मिली । पुलिस टीम द्वारा मौके से *5 नग मोबाइल, युवतियों के पास से 1700 रूपये* व आपत्तिजनक वस्तुएं जप्त की है । सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है । पूछताछ में जानकारी मिली की एक युवती थाना बरमकेला क्षेत्र की है, कुछ दिनों से रायगढ़ में रह रही है जो अपने साथ देह व्यापार के लिए एक और युवती बुलाई थी । आज *तीन युवक* इनसे संपर्क कर मकान में आए थे, कोतवाली पुलिस 05 आरोपियों के विरुद्ध धारा 3,4,5 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कारवाई कर रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

