अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*सिम्स में बेबस मेडिकल इंटर्न्स की मजबूरी का फायदा और धमकी देकर शारीरिक शोषण पर सरकार की चुप्पी,क्यों ? — शैलेश पांडेय* *अगर डॉक्टर अश्लील हरकते करेंगे तो मरीज किस विश्वास से इलाज के लिए आएगा*

On: August 17, 2024 1:29 PM
Follow Us:

*सरकार का महतारी वंदन केवल दिखावा है,छह माह की बीजेपी सरकार में केवल बिलासपुर में 130 से ज्यादा रेप की घटनाएँ हो चुकी है*

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में मेडिकल इंटर्न्स के साथ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के मामले में सरकार ने चुप्पी साध लिया है,मामला बिलासपुर के मेडिकल इंटर्न्स के साथ का है जहां इंटर्न्स के साथ सिम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने अपने साथ काम करने वाले मेडिकल इंटर्न्स के साथ यौन उत्पीड़न किया और धमकी देकर की इंटर्नशिप एक्सटेंशन नहीं करेगा। इस मामले की शिकायत सरकार से और ज़िला प्रशासन से किया गया फिर भी अभी तक जाँच जाँच का खेल चल रहा है और इंटर्न्स को न्याय नहीं मिला,सरकार शायद इंटर्न्स के साथ न्याय नहीं करना चाहती है और इस घटना को बहुत महत्व नहीं दे रही है।बीजेपी की सरकार में अभी केवल छह माह ही हुआ है और सरकार ने विधानसभा में बताया है कि केवल बिलासपुर में छह माह में एक सौ तीस से ज्यादा घटनाएँ रेप की हो चुकी है।

बिलासपुर में मासूम बच्चियों के साथ भी दुष्कर्म की घटनाएँ हुई है और लज्जारहित सरकार इन घटनाओं की रोकथाम नही कर पा रही है और बिलासपुर में बेटियाँ और महिलाएँ सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है।आये दिन कहीं न कहीं रेप की घटनाएँ सरकार क़ानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

सिम्स की घटना जिसमे बिस्तर को शेयर करने की बात आयी है एक डॉक्टर द्वारा,ये कितनी शर्मनाक घटना है और एसे में जब कि मेडिकल इंटर्न्स सुरक्षित नहीं है तो मरीज किस विश्वास से हॉस्पिटल में आयेंगे और मरीज़ों के परिजन कैसे सुरक्षित रहेंगे।हॉस्पिटल में लोगो का इलाज होता है मजबूरी में लोग हॉस्पिटल में आते है मरीज़ों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाएगा तो कैसे स्वास्थ्य सेवाएँ अच्छे से चल सकेंगी।सिम्स में डॉक्टर के खिलाफ साहस दिखाकर लिखित शिकायत किया गया यानि कितना अत्याचार पहले हो चुका है उसके बाद इंटर्न्स ने ये कदम उठाया होगा फिर भी सरकार और प्रशासन इसके ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है यानि बीजेपी सरकार जो महतारी वंदन योजना चलाती है वो बस एक दिखावा है असलियत में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है सरकार में ये बिलासपुर में दिख रहा है।

सरकार को मेडिकल इंटर्न्स के साथ न्याय करना चाहिए और उन्हें एक सुरक्षित वातावरण देना चाहिए और शहर के डॉक्टर्स को भी इस समय मेडिकल इंटर्न्स का साथ देकर उन्हें मानसिक मजबूती देने की जरूरत है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment