*गायों की मौत की जांच के लिए सिलपहरी पहुंची जांच टीम*

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज) 17 अगस्त/ कलेक्टर अवनीश शरण ने सिलपहरी में गत दिनों सड़क दुर्घटना में 9 गायों की मौत की जांच के लिए एसडीएम बजरंग वर्मा की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय टीम गठित की है। टीम ने आज इस सिलसिले में सिलपहरी गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों और पशुपालकों से दुर्घटना के संबंध में चर्चा की और बयान लिए। दुर्घटना में मृत मवेशी किसके थे। घटना स्थल पर मवेशी कैसे पहुंचे। मवेशियों की मौत में किससे लापरवाही हुई है सहित और कई विषयों पर सुझाव लिए गए। मवेशियों को सड़क पर बैठने से कैसे रोका जाए, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके,इस पर चर्चा किया गया। ग्रामीणों को अपने पशुओं की देखभाल करने की समझाइश दी गई। उन्होंने घटना स्थल का भी निरीक्षण कर कारण जानने का प्रयास किया। इस अवसर पर जांच टीम के सदस्य संजय कुमार साहू, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, विजय चौधरी सिरगिट्टी थाना प्रभारी, शिवानी सिंह तोमर, उप संचालक पंचायत, संदीप पोयम जनपद सीईओ बिल्हा, डॉ. अरविंद त्रिपाठी पशु चिकित्सा अधिकारी बिल्हा तथा आरपी यादव ईई राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यAugust 13, 2026ऑपरेशन नारकोस के तहत दपूमरे. RPF की बड़ी कार्रवाई, अब तक 5.24 करोड़ का गांजा जब्त किया
अपराधAugust 13, 2026दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब







