अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

* रायगढ़ में ऐतिहासिक जन्माष्टमी महोत्सव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 300 जवान तैनात*…

On: August 26, 2024 4:51 AM
Follow Us:

*जन्माष्टमी महोत्सव, मेला ड्यूटी की विशेष तैयारी, 23 फिक्स पॉइंट्स, 04 आऊटर पेट्रोलिंग और शहर भीतर 06 फुट पेट्रोलिंग*…

*26 अगस्त, रायगढ़* । जिला मुख्यालय रायगढ़ में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार जन्माष्टमी पर्व के दौरान शहर में दो मीना बाजार मेलों का आयोजन हो रहा है, जिसके लिए सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त बल तैनात किया गया है।

जिले की पुलिस के साथ-साथ, छठवीं वाहिनी रायगढ़, नगर सेना के जवान और रेंज से अतिरिक्त पुलिस बल (बिलासपुर, कोरबा, सक्ती, जांजगीर से) भी तैनात किए गए हैं। 25 से 27 अगस्त 2024 तक तीन दिनों के लिए लगभग 300 वर्दीधारी जवान सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहेंगे।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 23 फिक्स पॉइंट बनाए गए हैं, जिनमें 32 ट्रैफिक स्टाफ और 32 वर्दीधारी जवान अधिकारियों के साथ तैनात रहेंगे। शहर के आउटर एरिया में 04 पेट्रोलिंग टीमें लगातार भ्रमण पर रहेगी । यातायात व्यवस्था के लिए शहर में 02 वाहन पेट्रोलिंग, 02 बाइक पेट्रोलिंग और 06 पैदल पेट्रोलिंग टीमें सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को संभालेंगी। इसके अलावा, रिजर्व फोर्स कंट्रोल रूम में तैयार रहेगा, जिसमें 02 एडी स्क्वाड और गिरफ्तारी पार्टी भी शामिल हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेंगे।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिले के 02 एडिशनल एसपी, 06 डीएसपी और 20 निरीक्षक विभिन्न स्थलों पर सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

गौरीशंकर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ और नगर निरीक्षक कोतवाली, लगभग 50 वर्दीधारी जवानों के साथ संभालेंगे। वहीं, श्याम मंडल मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा डीएसपी अभिनव उपाध्याय और थाना चक्रधरनगर, धर्मजयगढ़, लैलूंगा के निरीक्षक और 50 वर्दीधारी जवानों पर होगा।

मीना बाजार मेला ड्यूटी के लिए सावित्री नगर में डीएसपी अखिलेश कौशिक, जूटमिल और तमनार निरीक्षक के साथ तैनात रहेंगे, जबकि ट्रांसपोर्ट नगर में डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, निरीक्षक थाना भूपदेवपुर की पुलिस के साथ सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे। इसके अतिरिक्त, महिला सेल और साइबर सेल के स्टाफ भी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सादी वर्दी में तैनात रहेंगे और गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई करेंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment