अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आबकारी विभाग की कार्यवाही: ब्रेजा कार के साथ उड़ीसा की शराब जप्त*

On: August 23, 2024 5:06 PM
Follow Us:

*आबकारी विभाग की कार्यवाही: ब्रेजा कार के साथ उड़ीसा की शराब जप्त*

रायगढ़, (वायरलेस न्यूज 23 अगस्त 2024) कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आबकारी अपराधों पर नियंत्रण हेतु जारी अभियान के तहत वृत्त रायगढ़ दक्षिण अन्तर्गत आबकारी जांच चौकी रेंगालपाली में अंतर्राज्यीय अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही की गई। मुखबिर द्वारा आबकारी उपनिरीक्षक रागिनी नायक को सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की मारूति सुजुकी ब्रेजा कार में एक व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में अवैध रूप से अन्य प्रांत की मदिरा का परिवहन किया जा रहा है। तत्काल कार्यवाही हेतु घेराबंदी कर उक्त वाहन क्रमांक सीजी 13 एवी 8881 को रोक कर विधिपूर्वक तलाशी ली गई। वाहन चालक रघुनंदन के समक्ष तलाशी में ब्रेजा गाड़ी में अवैध रूप से धारण कर परिवहन करते हुए केवल ओडिशा में विक्रय हेतु लेबल लगी हुई मदिरा जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल 6 नग बॉटल, जॉनी वॉकर ब्लेंड 2 नग बॉटल, एब्सोल्यूट वोदका 2 नग बॉटल, कोरोना एक्स्ट्रा बीयर 30 नग बॉटल, ब्रीजर क्रैनबेरी बीयर 15 नग बॉटल समेत कुल 21.525 लीटर मदिरा (बाजार मूल्य 36,710) पाई गई जिसे जांच पश्चात जब्त किया गया। उक्त व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से मदिरा का धारण और परिवहन आबकारी एक्ट की धारा के तहत गैर जमानती होने पर प्रकरण विवेचना में लिया गया। मौके पर प्राप्त वाहन और अवैध मदिरा को आबकारी विभाग द्वारा कब्जे पर लिया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक रागिनी नायक के साथ मुख्य आरक्षक राधेगोविंद पांडे, आरक्षक लाल सिंह कंवर, बैरियर गार्ड अनिल सिदार, दिनेश साहू, दिवाकर चौहान, वाहन चालक वेदराम साहू का सहयोग रहा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोना

दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment