अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ पुलिस की गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 175 किलो गांजा समेत 43 लाख रुपये की संपत्ति जप्त*….

On: August 29, 2024 12:36 PM
Follow Us:

*गांजा तस्करी में शामिल महिला के साथ 05 आरोपी गिरफ्तार, अल्टो कार और छोटा हाथी वाहन जब्त*….

● *आरोपियों ने ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती, कोरबा आसपास के क्षेत्रों में बेचने की बनाई थी योजना*…

● *तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़* :

*29 अगस्त, रायगढ़* । जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल 28 अगस्त 2024 को जूटमिल पुलिस ने सक्ती और जांजगीर के गांजा तस्करों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 175 किलो गांजा और 43 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों पर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस टीमें अब इस रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हैं।

*सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई* :
पुलिस को सूचना मिली कि सक्ती, जांजगीर-चांपा के कुछ व्यक्ति सब्जी खरीदी बिक्री की आड में अवैध रूप से ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती, कोरबा में बिक्री करते हैं जिसकी पुष्टि व कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा रूट के थाना प्रभारियों को मुखबीर लगाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था । इसी क्रम में कल दोपहर मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना जूटमिल के प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने अपने हमराह स्टाफ के साथ कोडातराई हवाई पट्टी के पास घेराबंदी की। यहां एक सफेद रंग की अल्टो कार (क्रमांक सीजी 13 एएस 6967) और एक छोटा हाथी टाटा एस गोल्ड (क्रमांक सीजी 13 एएम 2987) खड़ी पाई गई, दोनों वाहनों में एक महिला समेत कुल 5 लोग मौजूद थे।

आरोपियों की पहचान संतराम खुंटे (सक्ती), श्रीमती सुमित्रा खुंटे (गोडबोरदी, खरसिया, वर्तमान निवासी सक्ती), राजाराम सतनामी (सक्ती), अंकित सिंह (पामगढ़, जांजगीर-चांपा) और महेन्द्र टण्डन (लालखदान, तोरवा, बिलासपुर) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में दोनों गाड़ियों से कुल 175 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही गांजा तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार और छोटा हाथी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती और कोरबा आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे।

*पुलिस की सतर्कता और रणनीति* :
इस कार्रवाई के तहत थाना जूटमिल में आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 381/2024 धारा 20(B) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने एंड-टू-एंड कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, और इसी के तहत पुलिस टीमें अवैध गांजा के स्त्रोत, सप्लाई चैन और वित्तीय लेनदेन की जांच में जुटी है

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोना

दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment