रेसुब अपराध गुप्तचर शाखा अनूपपुर टीम ने छापा मारकर रेल्वे के उप् डाकपाल पंकज सिंह कवर दो लाख से अधिक के अवैध टिकट बनाते पकड़ा
अनुपपुर वायरलेस् न्यूज नेटवर्क । शुक्रवार को रेसुब अपराध गुप्तचर शाखा अनूपपुर टीम के द्वारा शहडोल मे छापा मार् कर उप डाक पाल को दो लाख से अधिक की अवैध रेल टिकट बरामद करने मे सफलता हासिल की है। रेसुब अपराध गुप्तचर शाखा अनूपपुर ने बताया कि कल दिनांक 30.अगस्त् 2024 को रेसुब अपराध गुप्तचर शाखा अनूपपुर टीम के द्वारा मुख्यालय द्वारा आदेशित अवैध टिकट दलालो के विरूद्ध धरपकड़ अभियान के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर अमरकंटक डाक घर स्थित रेलवे पी आर एस में जांच के दौरान डाकघर में पदस्थ उप डाकपाल पंकज सिंह कवर, पिता बेनी सिंह कवर उम्र 33 वर्ष, निवासी हाउस नम्बर 95 बस्ती रोड़ नवागांव, थाना गोहपारू, जिला शहडोल म प्र को विधिवत नोटिस देकर उसकी सहमती उपरांत गवाहो के समक्ष उसके पास मौजुद मोबाईल को चेक किये जाने पर उसके द्वारा एक रेलवे पी आर एस से बनाए गए, 31 नग ओल्ड तत्काल रेलवे आरक्षित यात्रा टिकटें कीमत रूपये 202345.00/- रुपए बनाना पाया गया, जिसे मोबाईल मे से बरामद किया गया। इस सबंध मे पुछने पर उप डाकपाल द्वारा बताया गया कि वह रेलवे पी आर एस से टिकट बनाकर नारायण प्रसाद गुप्ता को 7869416034 एवं 6260191185 नंबर में वाट्स ऐप के माध्यम से दिया करता है, टिकट मुल्य के अतिरिक्त प्रति यात्री 200 रू कमीशन लेकर टिकट उपलब्ध कराता है। मामला रेल अधिनियम की धारा 143 को होना पाकर उक्त को उसके द्वारा किये गए अपराध का बोध कराने उपरांत उपस्थित गवाहो के समक्ष बरामद टिकटो एवं उपयोग मे लाए गए मोाबईल को जप्ती पत्र तैयार कर जप्त किया गया एवं उक्त के स्वीकारोक्ति बयान मौके पर दर्ज किया गया। आरोपी को उचित वैधानिक कार्यवाही हेतु रेलवे सुरक्षा बल अनूपपुर को सुपुर्द किया गया।
आदेशानुसार सउनि सुभंकर सिंह रेसुब पोस्ट अनुपपुर के द्वारा जप्तषुदा मोबाईल सैमसंग गैलेक्सी A23 का सूक्ष्मता से अध्ययन करने पर आरोपी पंकज सिंह कवर द्वारा मेल आईडी pankaj 279psk@gmail.com में पर्सनल आईडी pankaj 279 से 14 नग पूर्व रेलवे ई-टिकट जिसका कीमत 24573.95/- पाया गया। पुछताछ में उपरोक्त टिकट को बनाने संबंधी कोई वैधानिक दस्तावेज नही होना बताया, और यह भी बताया कि उपरोक्त टिकट ग्राहको की माॅग पर बनाता हूू और उसके एवज में प्रत्येक टिकट 50/- रुपये अतिरिक्त कमीशन के रुप में लेता हॅू। तत्पष्चात उसका पुरक बयान दर्ज कर प्रोडक्षन जप्ती पत्र तैयार कर आरोपी के विरुद्ध अन्य वैधानिक कार्यवाही करते हुए रेलवे सुरक्षा बल अनूपपुर में अपराध क्रमांक 848/2024 दिनांक 30.08.2024 धारा 143 रेलवे अधिनियम का मामला पंजीबध्द किया गया। माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का अनुपालन करते हुए पकड़े गए आरोपी को नोटिस देकर आदेशित किया गया कि माननीय रेलवे न्यायालय जबलपुर में मामले का परिवाद पत्र दाखिल करते समय माननीय न्यायालय के समक्ष आवश्यक रूप से उपस्थित रहेगा।
जप्तशुदा कुल टिकट 45 नग (पूर्व) जिसकी कुल कीमत 226918.95/- रुपये है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़August 24, 2026NH-43 किनारे पोल्ट्री फार्म से दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

