बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 1 सितम्बर 2024 ): अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह में जिले का नाम एक बार फिर से रोशन हुआ जब सदासिवुनी जैस्मिन
बी.एससी.(ऑनर्स) खाद्य प्रसंस्करण और प्रौद्योगिकी

(सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उन्होंने कु.सदासिवुनी जैस्मिन को स्वर्ण पदक से सम्मानित करते हुए)
विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर (कोनी) बी एस सी आनर्स में यूनिवर्सिटी टॉप करते हुए ‘स्वर्ण पदक’ हासिल किया है। कु.सदासिवुनी जैस्मिन श्री एस.टी.राव
की पुत्री है। माता का नाम – एस भारती है। उन्होने इस सफलता के लिए श्रेय अपने माता पिता एवं गुरुजनों को दिया।
एमकॉम में यूनिवर्सिटी टॉप करते हुए ‘स्वर्ण पदक’ हासिल करने पर परिवार जनों मे खुशी व्याप्त है।शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का 5वां दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उन्होंने कु.सदासिवुनी जैस्मिन को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक,धर्मजीत सिंह , सुशांत शुक्ला,ने भी इस ऐतिहासिक अवसर पर शिरकत की।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

