अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

राघवेंद्र राव सभा भवन में आयोजित हथकरघा वस्त्रों की प्रदर्शनी सह विक्रय के प्रति लोगों में उत्साह**राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पुरस्कृत कोसा साड़ियां प्रदर्शनी में उपलब्ध*

On: September 2, 2024 3:31 AM
Follow Us:

*कोसा और कॉटन वस्त्रों के अनुपम संग्रह को देखने और खरीदने पंहुच रहे लोग*

बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज 2 सितंबर 2024) /छत्तीसगढ़ शासन ग्रामोद्योग विभाग, संचालक ग्रामोद्योग हाथकरघा के सौजन्य से जिला हाथकरघा कार्यालय बिलासपुर के माध्यम से तीजा-पोला के उपलक्ष्य में कोसा एवं कॉटन ऑफ छत्तीसगढ़ हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी सह विक्रय का दिनांक 29 अगस्त से 05 सितंबर 2024 का राघवेन्द्र राव सभा भवन, कम्पनी गार्डन के पास, बिलासपुर (छ.ग.) में आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ प्रदेश की हाथकरघा, हस्तशिल्प,कलाकृतियों एवं कोसा व खादी के उत्कृष्ट वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है जिसे देखने और खरीददारी करने बड़ी संख्या में लोग पंहुच रहे हैं।

इस आयोजन के संबंध में हथकरघा कार्यालय बिलासपुर के उपसंचालक व प्रदर्शनी के नोडल अधिकरी श्री डोमूदास धकाते ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हाथकरघा बुनकरों, हस्तशिल्प कारीगर एवं खादी उत्पाद को विपणन हेतु उचित माध्यम उपलब्ध कराना, बुनकरों के बुनाई कला, हस्तशिल्प कला को आम नागरिक तक सीधे पहुंचाना है तथा उपभोक्ता के माध्यम से नित नवीन डिजाईनों के विकास हेतु सुझाव प्राप्त करना है।

प्रदर्शनी में खरीदारी करने पंहुची बिलासपुर की सामिया खोखर ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के स्तरीय हाथकरघा वस्त्र उत्पाद उन्हें देखने मिल रहा है, ये विशिष्ट रेंज के हैं और इन वस्त्रों की अपनी विशिष्टता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हस्तकला,और बुनकरों को प्रोत्साहित करने प्रदर्शनी देखने जरूर पंहुचे।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ के बुनकर देवानंद देवांगन ने बताया कि उनके द्वारा निर्मित कोसा वस्त्रों में छत्तीसगढ़ की विशिष्ट कलाकृति उकेरी जाती है, जो इन वस्त्रों को अलग बनाती है उन्होंने बताया कि उनके बुने हुए वस्त्रों को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। देवानंद कहते हैं कि हथकरघा वस्त्रों की बुनाई में कड़ी मेहनत लगती है,उसके अनुरूप बुनकरों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

हस्तशिल्प कलाकृति तथा खादी वस्त्र को एक ही छत के नीचे आम उपभोक्ता तक सीधे पहुंचना, बुनकरों, हस्तकला के कारीगीर, खादी वस्त्र उत्पादक के लिए नियमित रोजगार के अवसर में वृद्धि करना आयोजन का उद्देश्य है। छत्तीसगढ़ में हाथकरघा पर वस्त्र उत्पादन महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।
29 अगस्त से शुरू हुई प्रदर्शनी 05 सितम्बर 2024 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुली रहेगी। उप संचालक श्री धकाते ने लोगों से अपील की कि वे प्रदर्शनी में आकर प्रदेश की बुनाई कला, हस्तशिल्प एवं खादी, कोसा वस्त्रों के बुनकरों को प्रोत्साहित करें।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment