अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*खाद्य विभाग ने की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की, बेलगहना, कोनचरा, सोनपुरी,आमामुड़ा, कर्रा चार दुकानों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही

On: September 4, 2024 2:54 PM
Follow Us:

*खाद्य वितरण में गबन पाए जाने पर हुई कार्यवाही*

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज) 4 सितंबर/ 2024 एसडीएम कोटा ने गंभीर अनियमितता पाए जाने पर चार पी डी एस संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए सभी दुकानों को निलंबित कर दिया है। इन दुकानों में शासकीय वितरण प्रणाली के चावल और अन्य खाद्य सामग्री का बड़े पैमाने पर गबन किया गया।

शासकीय उचित मूल्य दुकान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मिट्ठू नवागांव उपकेंद्र कोनचरा,उपकेंद्र सोनपुरी प्रबंधक , विक्रेता श्री उत्तम कुमार जायसवाल द्वारा कोनचरा में कई क्विंटल चावल, शक्कर,नमक का गबन किया गया। इसी तरह आदिवासी सेवा सहकारी समिति बेलगहना उपकेंद्र आमामुड़ा के प्रबंधक श्री लतीफ खान, विक्रेता श्री उदय राज सिंह द्वारा आमामुड़ा में व आनंद महिला स्व सहायता समूह कर्रा की अध्यक्ष श्रीमती पंच कुंवर बैसवाड़े, सचिव गायत्री देवी विक्रेता दीपक कुमार यादव द्वारा कर्रा में सैकड़ों क्विंटल चावल,शक्कर और नमक का गबन किया गया।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली में खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर सभी को नोटिस जारी किया गया, संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एसडीएम कोटा ने सभी चार दुकानों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment