पुलिस हिरासत में हुई कथित मौत को लेकर पार्टी जन में आक्रोश व्याप्त
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) जिला कांग्रेस कमेटी में आज कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने 21 सितंबर को प्रदेश बंद कार्यक्रम के तहत बुलाए गए रायगढ़ बंद को लेकर आज हम बैठक ली। विदित हो कि
कवर्धा जिले के बोडला विकासखण्ड अंतर्गत रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम-लोहारीडीह में विगत दिनों हुयी हत्या, आगजनी एवं पुलिस की बेरहम पीटाई से लगातार हुयी तीन मौत से पूरे प्रदेश में तनाव की स्थिति निर्मित हो गयी है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है, चारो ओर लूट-हत्या, बलात्कार घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसे रोकने में राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मान, श्री दीपक बैज जी ने राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने, बढ़ते अपराध पर अकुश लगाये जाने तथा कवर्धा में पुलिस प्रताड़ना से हुयी मौत के दोषियों पर कार्यवाही कर न्याय की मांग को लेकर 21 सितम्बर 2024 को प्रातः 9 से अपरान्ह 3 बजे तक एक दिवसीय छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया है।
ततसंबंध में रायगढ़ बन्द किए जाने हेतु आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
जिसमे कांग्रेस के सभी वरिष्ठ जन चुने हुए पदाधिकारी महिला कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस पदाधिकारीगण,एन एस यू आई कार्यकर्ता इंटक ,व समस्त प्रकोष्ठ पदधिकारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यAugust 13, 2026ऑपरेशन नारकोस के तहत दपूमरे. RPF की बड़ी कार्रवाई, अब तक 5.24 करोड़ का गांजा जब्त किया
अपराधAugust 13, 2026दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब







