* थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज की सक्रियता से जूटमिल पुलिस ने आदतन बदमाश को दुष्कर्म और मारपीट के मामलों में रिमांड पर भेजा
*22 सितंबर, रायगढ़* । जूटमिल पुलिस ने आदतन बदमाश आकाश यादव (निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी) को दुष्कर्म और मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी आकाश यादव ने दिनांक 10 सितंबर 2024 को एक स्थानीय बालिका से दुष्कर्म किया था, जिसकी रिपोर्ट बालिका की बड़ी बहन द्वारा 11 सितंबर को जूटमिल थाना में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर अपराध क्रमांक 324/2024 धारा 64 BNS और 6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया, घटना के बाद से आरोपित आकाश फरार था।
दिनांक 20 सितंबर 2024 की शाम, फरार आरोपी आकाश यादव मोहल्ले में लौट आया और अपने साथी सोनू भट्ठ के साथ बजरंगपारा निगम कॉलोनी निवासी राकेश सारथी (उम्र 27 वर्ष) के साथ शराब पीने के लिए पैसे की मांग को लेकर मारपीट की। इस घटना की रिपोर्ट उसी दिन राकेश सारथी ने जूटमिल थाना में दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 417/2024 धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
तत्काल थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी आकाश यादव की तलाश शुरू की और उसे चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया, जिसे उसने खरसिया क्षेत्र से चुराया था। पूछताछ में आकाश यादव ने अपने साथी सोनू भट्ठ के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आकाश यादव को दुष्कर्म, पॉक्सो और मारपीट के दोनों मामलों में रिमांड पर भेज दिया गया है, उसके साथी फरार आरोपी सोनू भट्ठ की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक गिरधारी साव और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है, जिनकी तत्परता से आरोपी की गिरफ्तारी की गई ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

