🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आयुष्मान योजना के संचालन एवं नर्सिंग होम एक्ट में युक्तिसंगत बदलाव हेतु आई एम ए छत्तीसगढ़ का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल स्वास्थ मंत्री मुलाक़ात किया

On: September 22, 2024 12:49 PM

आयुष्मान योजना के संचालन एवं नर्सिंग होम एक्ट में युक्तिसंगत बदलाव हेतु आई एम ए छत्तीसगढ़ का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल शनिवार शाम को स्वास्थमंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जयसवाल से चिरमिरी में जा कर मुलाक़ात किया ।
इस मुलाक़ात में डॉ विनोद तिवारी अध्यक्ष , आई एम ए छत्तीसगढ़, डॉ नितिन जुनेजा सचिव आई एम ए छत्तीसगढ़, डॉ संदीप तिवारी प्रवक्ता , आई एम ए छत्तीसगढ़ एवं डॉ मनोज सिंग नेत्र रोग विशेषज्ञ उपस्थित थे ।
राज्य में संचालित होने वाले आयुष्मान योजना के बेहतर संचालन हेतु स्वास्थ्य मंत्री जी से विस्तृत चर्चा में प्रतिनिधि मंडल ने अपने सुझाव रखे ख़ासतौर पे इंश्योरेंस के बजाए ट्रस्ट मोड के उपयोगिता , अस्पतालों के रुके हुए भुगतान, कम पैकेज दरों के कारण मरीज़ों एवं अस्पतालों दोनों को होने वाली कठिनाइयों ,50 बिस्तर से कम के अस्पतालों को नर्सिंग होम एक्ट में छूट देने आदि गंभीर विषयों में व्यापक चर्चा की गई।
माननीय स्वस्थ मंत्री जी ने इन विषयों पे और विस्तृत चर्चा हेतु आईएम ए के प्रतिनिधि मंडल को एक प्रेजेंटेशन देने हेतु कहा और जल्दी ही पैकेज रिवीजन हेतु एक कमेटी जिसमें आई एम ए के प्रतिनिधि हो का गठन करने का आश्वासन दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment