बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) आयुष्मान योजना के संचालन एवं नर्सिंग होम एक्ट में युक्तिसंगत बदलाव हेतु आई एम ए छत्तीसगढ़ का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल शनिवार शाम को स्वास्थमंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जयसवाल से चिरमिरी में जा कर मुलाक़ात किया ।
इस मुलाक़ात में डॉ विनोद तिवारी अध्यक्ष , आई एम ए छत्तीसगढ़, डॉ नितिन जुनेजा सचिव आई एम ए छत्तीसगढ़, डॉ संदीप तिवारी प्रवक्ता , आई एम ए छत्तीसगढ़ एवं डॉ मनोज सिंग नेत्र रोग विशेषज्ञ उपस्थित थे ।
राज्य में संचालित होने वाले आयुष्मान योजना के बेहतर संचालन हेतु स्वास्थ्य मंत्री जी से विस्तृत चर्चा में प्रतिनिधि मंडल ने अपने सुझाव रखे ख़ासतौर पे इंश्योरेंस के बजाए ट्रस्ट मोड के उपयोगिता , अस्पतालों के रुके हुए भुगतान, कम पैकेज दरों के कारण मरीज़ों एवं अस्पतालों दोनों को होने वाली कठिनाइयों ,50 बिस्तर से कम के अस्पतालों को नर्सिंग होम एक्ट में छूट देने आदि गंभीर विषयों में व्यापक चर्चा की गई।
माननीय स्वस्थ मंत्री जी ने इन विषयों पे और विस्तृत चर्चा हेतु आईएम ए के प्रतिनिधि मंडल को एक प्रेजेंटेशन देने हेतु कहा और जल्दी ही पैकेज रिवीजन हेतु एक कमेटी जिसमें आई एम ए के प्रतिनिधि हो का गठन करने का आश्वासन दिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026भद्रा का साया नहीं, इस वर्ष रक्षाबंधन पर बन रहा है दुर्लभ संयोग: ज्योतिषाचार्य पं. आशुतोष शुक्ल
बिलासपुरAugust 26, 2026राखी के धागे के साथ ज्ञान का उपहार—बहनों के लिए कलेक्टर और DIG/SSP ने भेंट की अध्ययन सामग्री, बुके नहीं, बुक भेंट करें” अभियान
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी

