*स्वास्थ्य मंत्री जी बिलासपुर में चाय अवश्य पियें लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था को वेंटिलेटर से क्या बाहर लायेंगे ? – शैलेश*
प्रदेश के माननीय स्वस्थ्य मंत्री जी बिलासपुर आते है और केवल चाय पी के चले जाते है उनका स्वास्थ्य विभाग और जनस्वास्थ्य से कोई सरोकार नहीं दिखता है तभी चाहे मलेरिया,डायरिया,डेंगू और स्वाइन फ़्लू और टीकाकरण से हुई मौतों पर चुप्पी साधे हुए है और अपनी जिम्मदारियों से बचने का प्रयास कर रहे है।कुछ सवालों का उत्तर अवश्य दे स्वास्थ्य मंत्री जी –
– क्या CIMS पूरी तरह बीमार हो चुका है,क्या आगे ठीक होगा ?
– CIMS में लापरवाही से हुई मौतों पर जाँच और कार्यवाही करेंगे ?
– CIMS में उपकरण खराब क्यों है और मरीज़ों को रेफेर क्यों किया जा रहा है,कब तक उपकरण ठीक होंगे ?
– जिला हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट बंद है,क्यों बार बार खराब हो रहा है ?
– बिलासपुर में टीकाकरण से हुई मासूम बच्चों की मौत पर बनाई जाँच समिति की रिपोर्ट का खुलासा करेंगे, और क्या दोषियों पर कार्यवाही करेंगे ?
– अटैचमेंट के कारण कितने डॉक्टर्स बिलासपुर में है और क्या उनको वापस अपनी जगह में भेजेंगे ?
– मलेरिया,डायरिया,स्वाइन फ़्लू और डेंगू से हुई मौतों का आँकड़ा सार्वजनिक करेंगे ?
– जनसंपर्क निधि के दुरुपयोग की शिकायत है क्या इसका खुलासा करेंगे ?
– नया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कब तक शुरू होगा ?
– मासूम बच्चों की मौत जो हुई है उस पर क्या सरकार परिजनों को मुआवज़ा देगी ?
– आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत है क्या इस पर कार्यवाही करेंगे ?
– बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि फण्ड पर्याप्त नहीं है क्या ये बात सही है ?
स्वाथ्य मंत्री जी मैं उम्मीद करता हूँ और जनता की तरफ़ से अपील भी करता हूँ कि आप ज़िम्मेदारीपूर्वक सभी प्रश्नों का सही जवाब देंगे और बिलासपुर जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में वेंटिलेटर में आ गया है उसको वापस स्वस्थ करेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

