● *दुष्कर्म के आरोपी को पुसौर पुलिस ने गिरफ्तार कर किया कोर्ट में पेश, आरोपी गया जेल*
*23 सिंतबर, रायगढ़* । आज दिनांक 23.09.2024 को पुसौर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी- गणेश उरांव (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया । माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी करने पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल किया गया है । बालिका के पिता द्वारा दिनांक 18.09.2024 को थाना पुसौर में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 14.09.2024, लड़की तालाब नहाने गया था । जहां आरोपी गणेश ने बालिका को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 218/2024 धारा 64, 65(1) BNS, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना के बाद से आरोपी फरार था । पुलिस की दबिश पर आरोपी के महासमुंद की ओर भाग जाने की जानकारी मिली, थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगाकर रखा गया था । आज मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी को ग्राम लिटाईपाली में देखे जाने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है ।
आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी में निरीक्षक रोहित बंजारे, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, आरक्षक धर्नुजय चंद बेहरा, ओशनिक विश्वाल, महिला आरक्षक देवमती मांझी की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यAugust 13, 2026ऑपरेशन नारकोस के तहत दपूमरे. RPF की बड़ी कार्रवाई, अब तक 5.24 करोड़ का गांजा जब्त किया
अपराधAugust 13, 2026दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब






