अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ पुलिस को मात्र 3 घंटे में लूट की कार बरामद करने में मिली सफलता* ● *एसपी दिव्यांग पटेल की तत्परता से घटना का पर्दाफाश* ● *दो डीएसपी के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई थी अलग-अलग टीमें*

On: September 26, 2024 4:19 AM
Follow Us:

*दो डीएसपी के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई थी अलग-अलग टीमें*

कार लूट के शिकार हुए

*25 सितंबर, रायगढ़* ।(वायरलेस न्यूज) कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में आज हुई कार लूट की घटना को रायगढ़ पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 03 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक सुलझा लिया। आज दोपहर कार लूट की घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने तुरंत जिले में नाकेबंदी कर सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों को वारदात की जानकारी दी गई । हेड क्वार्टर डीएसपी अखिलेश कौशिक और साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोतरारोड़, साइबर सेल और भूपदेवपुर की टीम गठित की गई और उन्हें तुरंत कार्रवाई में लगाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री पटेल स्वयं रेलवे स्टेशन पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, साथ ही टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस टीम ने सारंगढ़, सक्ती, कोरबा, झारसुगुडा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया गया । एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों के रूट और पहचान की पुष्टि की और सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ जानकारी साझा किया गया जिसमें रायगढ़ और सक्ती के बेहतर कॉडिनेशन और पुलिस की सघन नाकेबंदी में बाराद्वार-जैजेपुर मार्ग पर आरोपियों द्वारा कार को छोड़कर फरार हो गए। रायगढ़ पुलिस ने लूटी गई स्वीफ्ट डिजायर कार (सीजी 13बीए 5441) को बरामद कर लिया है और पीड़ित पंकज सिंह के रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में लूट का अपराध कायम कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

*घटना का विवरण*-
घटना की जानकारी के अनुसार, पीड़ित पंकज सिंह, पिता जितेंद्र सिंह (उम्र 39 वर्ष), निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, जो वर्तमान में सोनकर पारा, थाना जूटमिल, रायगढ़ में रहते हैं, ने पुलिस को बताया कि वे अपनी कार किराए पर देते हैं और प्रतिदिन रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार (क्रमांक: सीजी 13 BA-5441) खड़ी करते हैं, जिसकी ड्राइविंग वह स्वयं करते हैं। आज दोपहर करीब 3:15 बजे, दो युवक (उम्र लगभग 25-30 वर्ष) कार किराए पर लेकर टीपाखोल, कोतरारोड़ जाने के लिए बुकिंग की। दोनों युवक पंकज की कार में बैठ गए, जिनमें से एक ड्राइवर सीट के बगल में और दूसरा पीछे बैठा था।

टीपाखोल पहुंचने के बाद, पीछे बैठे युवक ने अचानक धारदार हथियार निकालकर पंकज को धमकाया, जबकि दूसरे युवक ने पंकज को कार से बाहर धकेल दिया। इसके बाद दोनों आरोपी कार लेकर खरसिया-सक्ती की ओर फरार हो गए। पंकज ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

इस त्वरित और सफल ऑपरेशन में, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशों के तहत, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने काम किया। डीएसपी अखिलेश कौशिक और डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय ने टीम का नेतृत्व किया। जिला सक्ती के डीएसपी मनीष कंवर, थाना प्रभारी जैजेपुर निरीक्षक जितेन्द्र कोशले तथा रायगढ़ पुलिस टीम में थाना पभारी भूपदेवपुर निरीक्षक सीताराम ध्रुव, साइबर सेल के आरक्षक पुष्पेंद्र जाटवर, प्रशांत पंडा, नवीन शुक्ला, यशवंत दुबे, तारीक अनवर, थाना कोतरारोड़ के प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक बाबूलाल पटेल, संदीप कौशिक, चंद्रेश पाण्डेय, प्रवीण राज, संजय केरकेट्टा शामिल थे। रायगढ़ पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जो आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के उनके संकल्प को दर्शाता है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

आज़ादी की अमर गाथा और विभाजन की वह पीड़ा: इतिहास के पन्नों से वर्तमान का संकल्प

दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोना

दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment