अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*लूटपाट के मामले में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लूट के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹10,500 की बरामदगी*

On: September 25, 2024 6:02 PM
Follow Us:

● *लूटपाट के मामले में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लूट के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹10,500 की बरामदगी*

*25 सितंबर, रायगढ़* । कल थाना घरघोड़ा में एक लूट की वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें ट्रेलर वाहन चालक दीपक कुमार विष्वकर्मा, पिता विनोद विष्वकर्मा, निवासी दुवाठ, थाना डुमरिया, जिला गया (बिहार) ने जानकारी दी कि दिनांक 23 सितंबर 2024 को वह एम.एल.पी.एल. कंपनी रायगढ़ के ट्रेलर वाहन क्र. सीजी-11-बी.एम.-5410 का चालक था। वह बरौद माइन से कोयला लोड कर टी.आर.एन. कंपनी भेंगारी में खाली कर, खाली ट्रेलर को अडानी कंपनी तमनार लेकर जा रहा था। रात्रि लगभग 2 बजे (24 सितंबर) शैतान चौक, घरघोड़ा के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी को रोककर, गाड़ी में घुसकर हाथ-मुक्का से मारपीट की और उसके पर्स से ₹15,000 की लूट कर फरार हो गए।
इस घटना पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 283/2024 के तहत धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अज्ञात आरोपियों पर मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। मामला गंभीर होने के कारण थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को मेडिकल के लिए भेजा। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार चोट सामान्य होने के कारण धारा 309(4) बी.एन.एस. को हटाकर धारा 126(2), 309(6) बी.एन.एस. को जोड़ा गया।
थाना प्रभारी और उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्धों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना और त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप संदेही विवेक पैंकरा उर्फ बिट्टु, संजु पैंकरा और दिलीप निषाद, तीनों निवासी नावापारा, घरघोड़ा को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष पीड़ित वाहन चालक द्वारा विधिवत पहचान कराई गई, जिसमें उन्होंने आरोपियों की पहचान स्पष्ट रूप से की।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम में से ₹10,500 बरामद की। विवेक पैंकरा उर्फ बिट्टु से ₹3,500, संजु पैंकरा से ₹4,000 और दिलीप निषाद से ₹3,000 रुपये जप्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों (1) विवेक पैंकरा उर्फ बिट्टु, उम्र 20 वर्ष (2) संजु पैंकरा, उम्र 25 वर्ष (3) दिलीप निषाद, उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम व एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई राजेश मिश्रा, आरक्षक प्रेम राठिया, किशोर राठौर, राजेश राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

आज़ादी की अमर गाथा और विभाजन की वह पीड़ा: इतिहास के पन्नों से वर्तमान का संकल्प

दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोना

दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment