🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ सांसद की कार पर आकाशीय बिजली गिरी राधेश्याम राठिया बाल-बाल बचे

On: September 25, 2024 6:09 PM

रायगढ़ सांसद की कार पर गिरी गाज
राधेश्याम राठिया बाल-बाल बचे
रायगढ़।(वायरलेस न्यूज) रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया की कार पर बीती रात आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में वे और उनके समर्थक बाल-बाल बचे।
जानकारी के मुताबिक सांसद राधेश्याम राठिया बीती रात ग्रामीण अंचल में आयोजित हो रहे अपेरा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने कुछ समर्थकों के साथ मंगलवार रात गेरवानी के सराईपाली आए थे। इस बीच रात्रि में 9 बजे के आसपास मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश होने लगी। गांव के मुख्य द्वार पर स्वागत सभा होनी थी। कर्मा दल भी आ गया था। बारिश से बचने के लिए सांसद राधेश्याम राठिया और उनके समर्थक गाड़ी में ही बैठे थे। तभी सांसद राधेश्याम राठिया की कार पर आकाशीय बिजली गिर गई।
तेज आवाज से गाड़ी में बैठे सांसद, गार्ड, अन्य कार्यकर्ता सहम गए। जब तक कुछ समझ पाते तब तक गाड़ी की वायरिंग में खराबी आने पर वह बंद हो गई। आंशिक रूप से गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस हादसे से किसी भी तरह की कोई भी जनहानि या कोई घायल नहीं हुआ। वहीं यह आकाशीय गाज अपेरा सभा स्थल में भी गिरी, जिससे वहां कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आए कुछ कालाकर घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक उन्हें मामूली चोट आई है। वहीं सांसद की गाड़ी घटनास्थल ग्राम गेरवानी के सराईपाली में खड़ी है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment