● *दहेज मृत्यु मामले में पुसौर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा*
*26 सितंबर, रायगढ़* । हेड क्वाटर डीएसपी श्री अभिलेश कौशिक के हमराह पुसौर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के कारण हुई एक नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति जीवन मेहर, पिता चन्द्रमणी मेहर, उम्र 30 वर्ष, निवासी पडिगांव, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
घटना के संबंध में 23 सितंबर 2024 को पुसौर के सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) से सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया था कि मृतिका रोजी मेहर, पति जीवन मेहर, उम्र 29 वर्ष, निवासी पडिगांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर पुसौर थाने में मर्ग क्रमांक 74/24 धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर नवविवाहिता की मृत्यु के वास्तविक कारणों की जांच की गई।
जांच के दौरान मृतिका के मायके एवं ससुराल पक्ष के साथ-साथ स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज किए गए। बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि मृतिका रोजी मेहर का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व जीवन मेहर से हुआ था। उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे तंग आकर उसने 23 सितंबर 2024 को आत्महत्या कर ली।
जांच के बाद कल दिनांक 25 सितंबर 2024 को आरोपी जीवन मेहर व अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 224/2024 धारा 80(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर डीएसपी अभिलेश कौशिक ने अपराध डायरी ली और त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे और उनकी टीम के साथ आरोपी जीवन मेहर को हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए, जिसके आधार पर आज उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस गिरफ्तारी की कार्रवाई में निरीक्षक रोहित बंजारे, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

