दुर्ग (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा से लौह अयस्क खदान में भरकर दुर्ग आ रही मालगाड़ी पर बुधवार को ग्राम कुसुमकसा के पास पत्थरबाजी की घटना घटित हुईं हैं। जिससे लोको पायलट थानेश्वर सिंह देशमुख के सिर पर गंभीर चोट आई है। पायलट ने मालगाड़ी को बालोद स्टेशन पर खड़ी कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया ।
रे .सु. ब. पोस्ट द्वारा दिनांक – 25.09.2024 को मालगाड़ी संख्या डीबीसी 235 के लोकों पायलट को कुसुमकासा एडवांस स्टार्टर के पास पत्थर लगने के संबंध में सुरक्षा नियंत्रण कक्ष रायपुर से सुचना मिलने के पश्चात घटनास्थल क़रीब 60 किमि दूर होने से त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्ग पोस्ट प्रभारी एस के सिन्हा ने आरपीएफ़ दल्ली राजहरा के पोस्ट प्रभारी एवम् दल्लीराज़हरा थाना प्रभारी को तुरंत स्टाफ भेजने हेतु अनुरोध किया जिन्होंने आरपीएफ़ प्रधान आरक्षक जे एल कौशल तथा दल्ली राजहरा थाना के स्टाफ को घटना स्थल पर भेजा, दुर्ग पोस्ट प्रभारी एस के सिन्हा भी अपने स्टाफ के साथ मौक़े पर पहुँचे। वहाँ मौजूद आरपीएफ़ स्टाफ के द्वारा अपचारी बालक 13 वर्ष व उसके पिताजी को घटना स्थल पर रोक कर रखा गया था।कुसुम कसा स्टेशन के ऑन ड्यूटी पॉइंट्स मैन घटनास्थल पर मौजूद थे उनसे पूछताछ करने पर बताया कि उसने उस बालक को पत्थर लेकर आते देखा था, इस संबंध में उनका बयान दर्ज किया गया एवं आरोपी अपचारी बालक उम्र 13 वर्ष पिता कुशल जोगी पेशा- घूम घूम कर जीवन यापन करना का बयान दर्ज किया गया जिसमें उसने खेल खेल में मालगाड़ी पर पत्थर फेंकना स्वीकार किया।उक्त घटना के संबंध में दल्ली राजहरा पहुंच कर मालगाड़ी के चालक का बयान लिया गया जिसने बताया कि लाइन क्लियर होने के कारण गाड़ी थ्रू जा रही थी घटनास्थल के दोनों तरफ़ ऊँचा टीला था, चोट लगने के बाद वे बालोद पहुँचे तथा डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें हॉस्पिटल से बिना टाका लगाये दवा देकर छोड़ दिया गया।उक्त के संबंध मे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग में पोस्ट केस नंबर 2770/24 दिनांक 25/9/2024 धारा 153 रेल अधिनियम पंजीबद्ध किया गया एवम् अपचारी बालक को दिनांक 25/9/2024 को बाल न्यायालय, पुलगांव, दुर्ग में प्रस्तुत किया जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

