🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*बिना ढके कच्चे माल, उत्पाद, अपशिष्ट परिवहन करने वाले वाहनों की जांच लगातार जारी* *तीन गाडिय़ों पर ओव्हर लोडिंग के लिए लगाया गया 60 हजार का जुर्माना, एसओपी के उल्लंघन पर नोटिस जारी*

On: September 26, 2024 6:37 PM

*बिना ढके कच्चे माल, उत्पाद, अपशिष्ट परिवहन करने वाले वाहनों की जांच लगातार जारी*

*तीन गाडिय़ों पर ओव्हर लोडिंग के लिए लगाया गया 60 हजार का जुर्माना, एसओपी के उल्लंघन पर नोटिस जारी*

रायगढ़, 26 सितम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने बिना तारपोलिन ढंके खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी तरह डिस्पेज सेंटर पर निगरानी बढ़ाने और अवैध रूप से सड़कों पर खड़े वाहनों तथा ओवरलोड गाडिय़ों के खिलाफ ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए है। उक्त निर्देश के परिपालन में संबंधित अधिकारी द्वारा वाहनों पर जांच कार्यवाही की गई। जिसमें 3 वाहनों पर ओवरलोडिंग के मामले में कार्यवाही करते हुए 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
क्षेत्रीय अधिकारी, छ.ग.पर्यावरण संरक्षण मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि कच्चे माल, उत्पाद, अपशिष्ट परिवहन करने वाले वाहनों का उपयुक्त प्रकार से कव्हर्ड किये जाने बाबत् स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर का पालन की जांच करने गठित कमेटी द्वारा आज ग्राम-पूंजीपथरा से ग्राम-हुंकराडीपा, तमनार के मध्य जांच की गई। जांच दल में परिवहन विभाग, खनिज विभाग एवं क्षेत्रीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल सम्मिलित थे। जांच में लगभग 25 वाहनों की जांच की गई। परिवहन विभाग द्वारा 03 वाहनों में ओवरलोडिंग के साथ परिवहन करते पाये जाने पर 60 हजार रूपये जुर्माना अधिरोपित किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायगढ़ द्वारा ओवर लोडिंग परिवहन करने एवं मण्डल द्वारा जारी एसओपी का उल्लंघन पाये जाने पर संबंधित उद्योग मेसर्स जिंदल पॉवर लिमिटेड ग्राम-तमनार को नोटिस जारी किया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment