अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

हिमगिर स्टेशन को मिला “बेस्ट स्टेशन ऑफ द मंथ” का अवार्ड |* *मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने स्टेशन की पूरी टीम को किया पुरस्कृत *

On: September 26, 2024 6:49 PM
Follow Us:

*हिमगिर स्टेशन को मिला “बेस्ट स्टेशन ऑफ द मंथ” का अवार्ड |*

*मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने स्टेशन की पूरी टीम को किया पुरस्कृत |*

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 26 सितम्बर 2024)

मंडल के सभी स्टेशनों की स्वच्छता, यात्री सुविधाओं के साथ ही सेवा मापदंडों के बेहतर प्रबंधन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में ‘बेस्ट स्टेशन ऑफ द मंथ’ अवार्ड प्रदान करने की अभिनव पहल की गई है | इसके अंतर्गत प्रत्येक माह मंडल के 08 स्टेशनों को नामित कर यहाँ के समग्र प्रबंधन का मूल्यांकन करते हुये उत्कृष्टता के आधार पर स्टेशन के विभिन्न विभाग के पर्यवेक्षकों को पुरस्कृत किया जा रहा है ।
इसी क्रम में मंडल के हिमगिर, जैतहरी, अम्बिकापुर, चंदियारोड, झाराडीह, कोतरलिया स्टेशनों व प्लाऊ व लटिया केबिन को नामित कर वाणिज्य, परिचालन, विद्युत, इंजीनियरिंग, संकेत एवं दूरसंचार सहित विभिन्न विभाग के कार्य कुशलता के मापदण्डों और समग्र प्रबंधन का मूल्यांकन किया गया | हिमगिर स्टेशन को माह जुलाई-अगस्त 2024 में सभी मापदंडों पर उत्कृष्ट पाया गया, फलस्वरूप ‘बेस्ट स्टेशन ऑफ द मंथ’ ग्रुप अवार्ड के लिए चयनित किया गया |
आज मंडल सभाकक्ष में आयोजित मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने हिमगिर स्टेशन के सभी विभागों की पूरी टीम को समूहिक रूप से ‘बेस्ट स्टेशन ऑफ द मंथ’ रनिंग शील्ड तथा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया | मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम की सराहना भी की गई है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की गई |
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार देवांगन, श्री चंद्रभूषण सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे |

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment