🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अवैध रेत उत्खनन की लगातार शिकायत के बाद जब वन विकास निगम की टीम मौके पर पहुंची तो उग्र लोगों ने टीम पर हमला कर दिया एक डिप्टी रेंजर गंभीर रूप से घायल

On: September 27, 2024 12:21 PM

बिलासपुर/पंडरिया /कुकदुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़)– अवैध रेत उत्खनन की लगातार शिकायत के बाद जब वन विकास निगम की टीम मौके पर पहुंची तो उग्र लोगों ने टीम पर हमला कर दिया जिसमें एक डिप्टी रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुकदुर थाना क्षेत्र के डालामौह गांव के कुदुर झोरी नाले में अवैध रेत उत्खनन की जानकारी होने पर वन विकास निगम की एक टीम रात को घटना स्थल पर पहुंची थी । लेकिन वहां मौजूद लोगों के उग्र होने पर वापस होने लगी । टीम अभी कामठी के पास डाला महुआ और पंडरीखार के लोगों ने वन विकास निगम की टीम पर हमला कर दिया जिसमें वन विकास निगम के अधकारी गणेश चंद्रवशी और अनिल कुर्रे को काफी चोट आई ।
घटना की रिपोर्ट कुकदुर थाने में पंजीकृत किया था । घटना में नामजद आरोपी कमलेश को लेकर पूछताछ करने के बाद डालमहुआ और पंडरीखार के लगभग सत्रह लोगों को इस अपराध में संलिप्त पाया गया जिन्हें आज पुलिस गिरफतार कर लिया है आरोपियों में दो नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं ।

कुकदुर थाना प्रभारी ने वायरलेस न्यूज से बात करते हुए बताया कि – अवैध रेत उत्खनन की जानकारी पर वन विकास निगम की टीम वहां गई थी जहां पर उनसे मारपीट हुई ये बाईस और तेईस तारीख की रात की बात है । वन विकास निगम वालों की सूचना पर अपराध दर्ज कर लिया गया था आज सत्रह लोगों की गिरफतारी की गई है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment