(बिलासपुर वायरलेस न्यूज 27 सितंबर 2024)
*स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत एसईसीएल ने अरपा नदी के छठ घाट पर चलाया गया सफाई अभियान*
भारत सरकार के निर्देशानुसार एसईसीएल में दिनांक 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत दिनांक 26 सितंबर 2024 को बिलासपुर शहर में अरपा नदी के तट पर स्थित छठ घाट पर श्रमदान सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान में 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों द्वारा घाट की सफाई की गई एवं कचरे को उचित तरीके से डिस्पोज़ किया गया।
इस श्रमदान सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल छठ घाट की सफाई करना था, बल्कि अरपा नदी जैसे महत्वपूर्ण जलस्रोतों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखना भी है।
अभियान से बिलासपुर शहर में जीवनदायिनी कहे जाने वाली अरपा नदी की प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखने में मदद मिली है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
एसईसीएल और सभी सहभागियों का यह सामूहिक प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हमें यह याद दिलाता है कि हमारी नदियों को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है।
जनसम्पर्क अधिकारी
एसईसीएल बिलासपुर
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

