*राष्ट्रीय खिलाड़ी मनुप्रिया चीन में आयोजित वूडबाल वर्ल्ड कप में लेंगी हिस्सा*
रायपुर, (वायरलेस न्यूज 28 सितंबर 2024) छत्तीसगढ़ की बेटी मनुप्रिया चीन में आयोजित 9 वें विश्व कप वूडबाल में शामिल होंगी। राष्ट्रीय खिलाड़ी मनुप्रिया खेमका ने आज खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा से मुलाकात कर आगामी विश्व कप अभियान के लिए आशीर्वाद लिया।
कलिंगा यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही 22 वर्षीय मनुप्रिया खेमका आगामी 14 से 21 अक्टूबर को चीन के शाओक्सिग में होने वाले विश्वकप में भाग लेंगी। इसके पूर्व मनुप्रिया नागपुर में 7 से 11 मार्च को आयोजित सीनियर राष्ट्रीय वूडबाल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर राज्य को गौरवान्वित किया है। दो बार की गोल्ड मेडलिस्ट रही मनुप्रिया को विश्वकप वूडबाल में सफलता के लिए मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

