🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संत की हत्या के विरोध में हिन्दू समाज का जोहिला पुल पर ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन* कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा — 15 दिन में होगी कार्यवाही

On: September 28, 2024 4:13 PM

*संत की हत्या के विरोध में हिन्दू समाज का जोहिला पुल पर ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन*

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा — 15 दिन में होगी कार्यवाही

राजेन्द्रग्राम/ अनूपपुर / (मनोज द्विवेदी वायरलेस न्यूज के लिए) जिला अंतर्गत राजेन्द्रग्राम थाना के ग्राम बोदा गढ़ीदादर में शिवदावा आश्रम के मुखिया संत अलबेले भोलागिरी खड़ेश्वरी महाराज (जूना अखाड़ा दशनामी) की हत्यारों के अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर होने तथा अमरकंटक क्षेत्र के बहुत से साधू – संतों के विरुद्ध नियम विरुद्ध कार्यवाही के विरोध में शनिवार ,28 सितंबर को राजेन्द्रग्राम में हिन्दू समाज द्वारा ऐतिहासिक विशाल धरना – प्रदर्शन किया गया। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली और पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान स्वयं मौके पर पहुँचे । उन्होंने आन्दोलन कारियों की बातों को सुना और पन्द्रह दिन के भीतर कार्यवाही का आश्वासन देते हुए आन्दोलन समाप्त करवाया।

उल्लेखनीय है कि 07 अगस्त 2024 को अज्ञात लोगों द्वारा संत की हतगयश कर दी गई थी । जिसकी सूचना थाना राजेंद्रग्राम को 10 अगस्त 2024 को दी गयी। तब से लेकर अभी तक 50 दिन से ऊपर बीत जाने के बाद भी पुलिस को संत के हत्यारों का पता नहीं चल सका है जो पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।

*संत समाज की अगुवाई एवं हिन्दुवादी संगठनों ने नगर बंद कर किया विरोध*

हत्यारो की शीघ्र गिरफ्तारी एवं फांसी की सजा की मांग को लेकर आक्रोशित संत समाज एवं हिन्दू संगठन के आह्वान पर सुबह से ही व्यापारी बंधुओ ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर समर्थन दिया एवं विरोध रैली धरना प्रदर्शन में अपनी सहभागिता निभाई । उक्त घटना के एक महीने बीत जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान से मिलकर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था। परंतु आज दिनांक तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसे लेकर स्व सहायता समूह भवन में सभी हिदू धर्मावलंबी, व्यापारी बंधु, संत समाज के लोग एकत्रित होकर पैदल मार्च कर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए जोहिला पुल पर धरना प्रदर्शन कर हत्यारो की शीघ्र गिरफ्तारी एवं फांसी की सजा की मांग को लेकर शांति पूर्ण प्रदर्शन किया।

*राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया ज्ञापन*

महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान को ज्ञापन सौपते हुए 15 दिवस के भीतर आरोपी गिरफ्तार नही होता तो विश्व हिंदू परिषद एवं संत समाज पूरे देश मे आंदोलन करेगा और मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी करेगा। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अवगत हुये बताया की विगत कुछ सालों से पुष्पराजगढ़ के अलग-अलग स्थान में हो रहे संतो पर जानलेवा हमले की घटना और जंगल में निवासरत संतो और आश्रमों में तोड़फोड़ किए जाने की घटना प्रतिदिन बढ़ते जा रही है। ऐसे ही कुछ वर्ष पूर्व भीम कुंडी स्थित तुलसी महाराज पंचधारा आश्रम के महंत की अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस पर आज दिनांक तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो सकी है। रुद्र गंगा आश्रम को फॉरेस्ट विभाग द्वारा चोरी छिपे रात में आश्रम को तोड़ दिया गया था । अभी तक संत अलबेले भोलागिरी खड़ेश्वरी महाराज के हत्यारों को पुलिस पकड़ने में नाकाम रही है। जिसको लेकर संत समाज एवं हिंदू समाज क्रोधित होकर धरना प्रदर्शन करने पर विवश हुआ है।

*कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन*

प्रशासन की कड़ी मशक्कत और जद्दोजहद के बाद आखिरकार प्रदर्शन कारियो की जिद के आगे मुख्यमंत्री की कांफ्रेंस मीटिंग छोड़कर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों की मांग पर आश्वासन देते हुये कहा की शीघ्र ही संत अलबेले भोलागिरी खड़ेश्वरी महाराज के हत्या के आरोपीको गिरफ्तार कर अन्य सभी मांगो पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी । आश्वासन के बाद आंदोलन कर रहे हिन्दू संगठन एवं संत समाज ने हिन्दू एकता के नारों के साथ आंदोलन समाप्त किया।

*हत्या के विरोध धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित*

श्री महंत रामभूषण दास जी शान्ति कुटी अमरकंटक , महेश चेतन्य जी महराज तुरी आश्रम अमरकंटक , स्वामी लवलीन महराज परमहंस धारकुंडी आश्रम, योगेश दुवे जी मृत्युंजय आश्रम अमरकंटक,
नरेंद्र गिरि महराज कपिल मुनि आश्रम अमरकंटक, स्वामी अशोकानंद जी संत कुटीर आश्रम , शिवानंद महराज भूलेश्वर महादेव आश्रम, गौतम गिरी महराज प्रयागराज ,मोरतध्वज गिरि शिवधाम आश्रम ,दुर्गा दास जी महाराज शिद्ध बाबा हनुमान मंदिर, हरिदास तिवारी जी महराज जोहिला तट, संत मंडल अमरकंटक के अध्यक्ष श्री तुरी आश्रम के प्रमुख महेश्वरा नंद जी ,अखिलेश्वरानंद जी , रतनपुर के संत तारकेश्वर पुरी जी , ज्वालेश्वर के महंत, किरर घाट सिद्ध बाबा की महंत, डिंडोरी से पधारे संत अनूपपुर जिले के अलग-अलग स्थान से आए संत समाज एवं विश्व हिंदू परिषद की विभाग से मंत्री बाल्मिक जायसवाल, बजरंग दल विभाग संयोजक जय सिंह तोमर , विभाग गौ रक्षा पंकज मिश्रा अनूपपुर जिला के जिला संयोजक कल्याण सिंह जी ,राजेंद्र ग्राम प्रखंड अध्यक्ष रामनिवास गुप्ता, कीरत गुप्ता , प्रकाश सोनी, रमेश जायसवाल, सागर सेन ,कीर्तन जायसवाल, काली समिति राजेंद्रग्राम सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी सहित सैकड़ो साधु संत उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment