*छ.ग. क्रिकेट संघ की मीटिंग में शामिल हुए रामचन्द्र*
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) *राजधानी में वार्षिक सम्मेलन हुआ संपन्न*
रायगढ़। बीसीसीआई से संबद्ध छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट बोर्ड की एजीएम की बैठक राजधानी रायपुर के पांच सितारा होटल में संपन्न हुई। जिसमें जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ की ओर से सचिव रामचन्द्र शर्मा शामिल हुए। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य बलदेव सिंह भाटिया, विजय शाह, राजेश दवे, वर्तमान अध्यक्ष जूबीन शाह, सचिव मुकुल तिवारी, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ पाठक, उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, विभिन्न जिलों के पदाधिकारी आदि की उपस्थिति में मीटिंग के एजेंडे पर लंबी चर्चा एवं पिछले वर्ष का प्रदर्शन, बजट आदि पर निर्णय लिया गया। आने वाले वर्ष के लिए भी लंबी चर्चा एवं राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा देने संबंधी विचार-विमर्श हुआ। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का पूर्ण सदस्य बनने के बाद से ही सफलता के पायदान लगातार चढ़ रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

