अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

72 घंटों में सुलझाई रायगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी , हत्या का आरोपी गिरफ्तार* ● *एडिशनल एसपी और दो डीएसपी एवं ३० कर्मचारियों के साथ विशेष टीम गठित*

On: September 30, 2024 1:02 PM
Follow Us:

● *आसान रूपयों (easy money) के लालच में आरोपी ने योजना बनाकर की थी वृद्ध की नृशंस हत्या*

● *आरोपी से घटना में प्रयुक्त वायर कटर, गमछा, चुराए रुपए, डीवीआर समेत अहम साक्ष्य जप्त*

*30 सितंबर, रायगढ़* । जूटमिल पुलिस ने बाजीराव पारा में हुए एक वृद्ध व्यक्ति की नृशंस हत्या के अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में, थाना जूटमिल, साइबर सेल स्टाफ के साथ गठित टीम ने इस जटिल हत्याकांड का शीघ्र ही सटीकता से खुलासा किया।

*घटना विवरण*
बीते 26 सितंबर के सुबह थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को सूचना मिली कि बाजीराव पारा गंधरी पुलिया के पास रहने वाले रमेश तिवारी उर्फ बब्बू महाराज (62 वर्ष) की उसके घर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के साथ एडिशनल एसपी, हेडक्वार्टर डीएसपी तथा साइबर सेल डीएसपी, साइबर सेल की टीम भी मौके पर पहुंची। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट, फिंगर प्रिंट्स की टीम और डॉग स्क्वाड द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया । मृतक के घर काम करने वाली बाई- श्रीमती साधमती यादव (60 वर्ष) निवासी मौदहापारा, जूटमिल ने बताई कि रोजाना की तरह सुबह 8:00 बजे बब्बू महाराज के घर काम करने पहुंची तो सामने आंगन का गेट भीतर से बंद था, तब पड़ोसियों की मदद से घर में प्रवेश करने पर पता चला बब्बू महाराज की हत्या हो चुकी है। पुलिस टीम ने घर के सभी कमरों की बारीकी से तलाशी ली गई, जिसमें घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और मॉडेम गायब मिला, आरोपी द्वारा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से निकाल ले गया था । शव का पोस्टमार्टम कराकर शॉर्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त कर थाना जूटमिल में अज्ञात आरोपी पर हत्या और साक्ष्य छिपाये जाने का (अपराध क्रमांक 420/2024 धारा 103(1), 238 BNS) अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

*पुलिस की सघन जांच*
एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम के नेतृत्व में हेडक्वार्टर डीएसपी अखिलेश कौशिक, साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय, थाना प्रभारी जूटमिल के साथ साइबर सेल, थाना जूटमिल और दीगर थाना स्टाफ की अलग-अलग टीम बनाई गई, सभी को अलग-अलग कार्यों में लगाया गया । गठित टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर घटनास्थल सुरक्षित रखकर सिलसिलेवार तरीके से संदेहियों से पूछताछ, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सभी एंगल पर हत्याकांड की जांच की जा रही थी । घटनास्थल से गायब डीवीआर को तलाश के लिए पुलिस टीम मृतक के घर के पीछे रेलवे ट्रैक के दोनों ओर काफी खोजबीन किया गया तथा नाला और आसपास सफाईकर्मियों की मदद से डीवीआर की खोजबीन जारी रखे हुए थी।

*आरोपित की योजना और तरीका ए वारदात*
आरोपी ने बताया कि उसे जानकारी थी कि बब्बू महाराज लोगों को रूपए उधार में देता था इसलिये बब्बू महाराज के पास काफी रूपए होने के अंदेशा हुआ और इनसे रूपए चुराने का योजना बनाकर घटना दिनांक 25 सितंबर के शाम करीब 7:30 बजे बब्बू महाराज के घर के पीछे के दरवाजे को तोड़कर घुसा और घर के आखरी वाले कमरे के नीचे पलंग में जाकर छिप गया था । बब्बू महाराज रात करीब 9:00 बजे आए खाना बनाये और खाकर लेटा हुआ था, रात्रि करीब 11:45 बजे मौका देखकर आरोपी दीपक यादव ने ड्रेसिंग टेबल के दराज (प्लाई लकड़ी का) निकाल कर सोए अवस्था में बब्बू महाराज के सिर पर वार किया जिससे बब्बू महाराज जग गया और दोनों के बीच काफी संघर्ष हुआ, आरोपी ने कुर्सी से चोट पहुंचाया और अंतत: गमछा से फंदा बनाकर बब्बू महाराज का गला में खींचकर हत्या कर दिया और फिर तकिया के नीचे रखे चाबी से अलमारी को खोलकर अलमारी में रखे ₹10,500 चोरी किया, मकान से जाते समय कमरे से डीवीआर वायर को कटर से कटकर डीवीआर और मॉडेम को थैले मे लेकर मृतक के घर के पीछे रेल पटरी के किनारे घास के बीच में डीवीआर, मॉडेम के थैले को छुपा कर रखना बताया। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर डीवीआर,मॉडेम थैले की जप्ती की गई है तथा आरोपी से चुराई ₹10,500 और घटना में प्रयुक्त गमछा, घटना समय पहने कपड़े बरामद किए गए हैं । आरोपी दीपक यादव पिता स्व. मिलाऊ राम यादव उम्र 41 साल निवासी बाजीराव मोदहापारा थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ को हत्या के अपराध में गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

*पुलिस टीम की भूमिका*
एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन कुशल मार्गदर्शन पर इस जटिल और चुनौतीपूर्ण हत्याकांड का सफलतापूर्वक समाधान करने में पुलिस की टीम ने अत्यंत सराहनीय कार्य किया है। ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अखिलेश कौशिक, डीएसपी अभिनव उपाध्याय, निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, कृष्ण कुमार गुप्ता, रामनाथ बनर्जी, खीरेंद्र जलतारे, दिलदार कुरैशी, शिव वर्मा, आरक्षक विकास सिंह, तरुण महिलाने, सुशील यादव, जितेश्वर चौहान, नरेश रजत, लखेश्वर पुरसेठ, शशि भूषण साहू, बंसी रात्रे तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर,रेणु मंडावी सिंह, आरक्षक धनंजय कश्यप, रविंद्र गुप्ता, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, पुष्पेंद्र जटवार, जगमोहन ओग्रे, विकास प्रधान, विक्रम सिंह, नवीन शुक्ला, प्रताप बेहरा, परमानंद पटेल, सुदर्शन पांडे (छसबल), महिला आरक्षक मेनका चौहान और धनुर्जय चंद बेहरा (पुसौर), उत्तम सारथी (कोतवाली), अखिलेश कुशवाहा (कोतरारोड़) सहित थाना जूटमिल, साइबर सेल के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोना

दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment