बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) बिलासपुर वन मंडल मे वन विभाग की बडी कार्यवाही रतनपुर वन परिक्षेत्र में रात्रि में हो रहा था रेत का अवैध खनन, सूचना पर बिलासपुर

वनमण्डलाधिकारी श्री सत्य देव शर्मा के निर्देश पर प्रशिक्षु आईएफएस श्री अभिनव कुमार शर्मा रतनपुर रेंज ने अपनी 20 लोगों की टीम के साथ उत्खनन स्थल पर छापा मारकर वन विभाग ने 10 वाहनों को किया है जब्त 06 हाइवा,02 ट्रैक्टर,01 पोकलेन मशीन, 01 मोटरसाइकिल जब्त कर राज सात की कार्यवाही की जा रही है।
रतनपुर से लगा आमामोड़ बिट के धोबघाट से अवैध रेत उत्खनन करने पर प्रशिक्षु आईएफएस श्री अभिनव कुमार शर्मा , एसडीओ फॉरेस्ट निश्चल शुक्ला रतनपुर , रेंजर देव सिंह ठाकुर शमीम खान, वेद शर्मा सहित पुरा अमला बिलासपुर वन विभाग द्वारा छापा मार कर जप्त किया गया है
सभी जप्त वाहन रतनपुर फारेस्ट ऑफिस में खड़ा किया गया है। और वन अधिनियम के तहत सभी जब्त गाड़ियों को राज सात करने की कार्यवाही की जा रही है। घटना स्थल पर मौजूद सभी ड्रायवहर के बयान लिए जा चुके है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यAugust 13, 2026ऑपरेशन नारकोस के तहत दपूमरे. RPF की बड़ी कार्रवाई, अब तक 5.24 करोड़ का गांजा जब्त किया
अपराधAugust 13, 2026दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब


