कोतवाली पूलिस ने नाबालिग को भगाने में सहयोगी आरोपित युवक को किया गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा
*01 अक्टूबर, रायगढ़* । कोतवाली पुलिस ने नाबालिक बालिका से दुष्कर्म मामले में बालिका को भगा ले जाने में युवक का सहयोग करने वाले प्रकरण के सह आरोपित संतोष राठिया (23 साल) निवासी तिलगा को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
घटना को लेकर 28 सितंबर को बालिका के पिता द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 सितंबर को ग्राम चुनचुना का करण पाव (19 साल) बहला फुसलाकर अपने साथी संतोष राठिया के साथ बालिका को भगा ले गय था। आरोपित करण पाव और संतोष राठिया पर अपराध क्रमांक 580/2024 धारा 137(2),64(2)(ड), 87, 3(5) बीएनएस 6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
अपहरण और दुष्कर्म मामले में अपराध पंजीबद्ध के 24 घंटे के भीतर कोतवाली पुलिस ने बालिका की दस्तयाबी कर मुख्य आरोपी करण पाव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। बालिका ने अपने कथन में बताई कि करण अपने साथी के साथ मोटर सायकल में शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया था और करण ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था।
घटना के बाद से सह आरोपी संतोष राठिया फरार था, आज थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंद पटेल को मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी गांव में देखा गया है। तत्काल उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ द्वारा छापेमारी कर आरोपी संतोष राठिया पिता लक्ष्मी प्रसाद राठिया 23 साल निवासी ग्राम तिलगा कोंदपारा, थाना चक्रधरनगर को गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरुद्ध धारा 96 बीएनएस एवं 17 पॉस्को एक्ट का अपराध पाए जाने पर प्रकरण धारा विस्तारित कर आरोपी को कर रिमांड पर भेजा गया है।
फरार आरोपित की पतासाजी, गिरफ्तारी में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, आरक्षक संदीप मिश्रा, रोशन एक्का अहम भूमिका रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

