अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बेतहाशा बिजली बिल के विरोध में भूख हड़ताल सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कंकरवाल बैठे धरने पर

On: October 1, 2024 2:47 PM
Follow Us:

बेतहाशा बिजली बिल के विरोध में भूख हड़ताल
सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कंकरवाल बैठे धरने पर

रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) बेतहाशा बिजली बिल से परेशान होकर रायगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता ने भूख हड़ताल का रास्ता अख्तियार कर लिया है,उनका कहना है कि विगत 6 माह से वे खपत से अत्यधिक बिजली बिल से परेशान हैं और शिकायत के बाद भी उनकी यह समस्या हल नहीं हुई।
नरेश कंकरवाल ने बकायदा रायगढ़ एसडीएम से परमिशन लेकर बिजली विभाग के दफ्तर के सामने सोमवार की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल शुरू कर दी है,नरेश कंकरवाल का कहना है कि यदि शाम होने तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता या किसी भी प्रकार से संतोषजनक आश्वासन नहीं दिया गया तो वे इस भूख हड़ताल को अनवरत जारी रखेंगे।
नरेश कंकरवाल ने संवाददाता से बातचीत में बताया कि पिछले छह माह से उनके घर का बिजली बिल 10 हजार रुपए प्रतिमाह आ रहा है,जबकि उनके घर में बिजली की खपत सामान्य ही है,बावजूद इसके वे बेतहाशा बिजली का बिल भुगतान करने पर बाध्य हैं क्यूंकि यदि उनके द्वारा समय पर बिजली का भुगतान नहीं किया जाता है तो अधिकारी घर की बिजली काटने पहुंच जाते हैं।
नरेश कंकरवाल का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार की हैं,लेकिन हर बार उन्हें यही जवाब मिलता है कि ठीक है देखते हैं क्या कर सकते हैं लेकिन ना ही मीटर की जांच की गई ना ही उनके बिजली का बिल में कमी आई।भूख हड़ताल पर बैठे नरेश कंकरवाल का यह भी कहना है कि शहर में लगे लगभग सभी मीटर अमानक हैं,जिनसे खपत से कहीं अधिक बिल लोगों को भुगतान करना पड़ रहा है,इसलिए यह समस्या सिर्फ मेरी ही नहीं बल्कि कई उपभोक्ता इस अधिक बिल के बोझ से त्रस्त हैं,इसलिए उन्होंने यह मांग की है कि शहर के सभी अमानक(जाली)मीटर बदली किए जाएं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment